📍 थाना भानुप्रतापपुर
📍 जिला – उत्तर बस्तर कांकेर।
📍 दिनांक – 07.03.2026।
🟦 *मॉक ड्रिल प्रशिक्षण का कांकेर जिला में तीसरा सेशन।
🟦*जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा किसी भी प्रकार की आपात स्थिति, प्राकृतिक आपदा, भीड़ प्रबंधन अथवा आकस्मिक घटनाओं से त्वरित एवं प्रभावी ढंग से निपटने के उद्देश्य से दिनांक 07 मार्च 2026 को भानुप्रतापपुर अनुभाग के समस्त थानों का मुल्ला कैंप थाना भानुप्रतापपुर जिला कांकेर में मॉक ड्रिल का आयोजन।*
🟥*इस मॉक ड्रिल का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा (भापुसे) के निर्देशन में,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीश्रीमाल के मार्गदर्शन में श्री शेर बहादुर सिंह, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भानुप्रतापपुर, एवं श्री गिरिजा शंकर साव उप पुलिस अधीक्षक(नक्सल ऑप्स) जिला कांकेर के पर्यवेक्षण में निरीक्षक रामेश्वर देशमुख थाना प्रभारी भानुप्रतापपुर के द्वारा (भानुप्रतापपुर अनुविभाग, डीआरजी के 02 टीम) कुल 120 का बल तथा जिला पुलिस बल के अधिकारी एवं कर्मचारी की उपस्थिति में करवाया गया।*
🔅मॉक ड्रिल के प्रमुख अभ्यास बिंदु:
🔹 दंगा नियंत्रण (Riot Control) की रणनीति एवं गठन अभ्यास
🔹 भीड़ प्रबंधन (Crowd Management) की आधुनिक तकनीक
🔹 प्राकृतिक आपदा एवं आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया (Disaster Response)
🔹 वीआईपी सुरक्षा व्यवस्था की कार्यप्रणाली
🔹 संदिग्ध वस्तु/परिस्थिति से सुरक्षित निपटान की प्रक्रिया
🔹 आपातकालीन संचार प्रणाली (Emergency Communication System) की सक्रियता
🔹 त्वरित प्रतिक्रिया दल (QRT) की कार्यशैली एवं समन्वय
🔅ड्रिल के दौरान पुलिस बल को आधुनिक दंगा नियंत्रण उपकरणों, सुरक्षा संसाधनों, बॉडी प्रोटेक्शन गियर, टियर गैस, शील्ड, हेलमेट आदि के साथ सामूहिक एवं समन्वित कार्रवाई का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
🔅इंटरएक्टिव सेशन एवं अनुभव साझा:–
🔶प्रशिक्षण सत्र के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा पूर्व में घटित घटनाओं के अनुभव साझा किए गए तथा कानून व्यवस्था ड्यूटी के दौरान आने वाली चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा की गई।
🔶*जिले एवं राज्य के अन्य स्थानों पर घटित घटनाओं से संबंधित वीडियो एवं फोटोग्राफ्स प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रदर्शित कर जवानों को परिस्थितियों के अनुरूप त्वरित निर्णय लेने एवं संयमित कार्यवाही करने की सीख दी गई।
🔅वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा बताया गया कि इस प्रकार की अभ्यास ड्रिल समय-समय पर आयोजित की जाती रहेगी, जिससे पुलिस बल किसी भी अप्रत्याशित परिस्थिति में त्वरित, संगठित एवं प्रभावी कार्यवाही करने में सक्षम रहे।
🔅नागरिकों से अपील:–
जिला पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि
✔ किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।
✔ शांति एवं सद्भाव बनाए रखें।
✔ किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल कांकेर पुलिस हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 पर दें।
🔅जिला पुलिस कांकेर नागरिकों की सुरक्षा, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा हर परिस्थिति में जनता के साथ खड़ी है।



