Home Blog होली मिलन और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पूर्वांचल भोजपुरी समाज का आत्मीय...

होली मिलन और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पूर्वांचल भोजपुरी समाज का आत्मीय आयोजन, एस.के. झा परिवार ने किया स्नेहिल आतिथ्य

0

The Purvanchal Bhojpuri community organized a cordial event to celebrate Holi and International Women’s Day, and the S.K. Jha family extended warm hospitality.

मातृ शिशु अस्पताल में मरीजों के परिजनों को कराया गया भोजन वितरण

Ro.No - 13672/156

रायगढ़
पूर्वांचल भोजपुरी समाज रायगढ़ के वरिष्ठ सदस्य भैया एस.के. झा और भाभी राजश्री झा ने होली के पावन अवसर और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन अपने स्नेहिल आतिथ्य से समाज के सदस्यों के लिए दिन को यादगार बना दिया। उनके निवास पर आयोजित होली मिलन समारोह में आत्मीयता, प्रेम और भाईचारे का अद्भुत वातावरण देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों और समाज के पदाधिकारियों के लिए स्वादिष्ट व्यंजनों की विशेष व्यवस्था की गई थी। गरम-गरम लिट्टी, स्वादिष्ट आलूचाप, विभिन्न प्रकार के मिष्ठान और अन्य पारंपरिक व्यंजनों का आनंद सभी ने बड़े प्रेम से लिया। इस स्नेहपूर्ण आतिथ्य से सभी सदस्य भावविभोर हो गए और इसे शब्दों में व्यक्त करना कठिन बताया।

इस आयोजन की शुरुआत समाज सेवा के कार्य से हुई। मातृ शिशु अस्पताल, रायगढ़ में भर्ती मरीजों के परिजनों के लिए एमएसपी पावर प्लांट और पूर्वांचल भोजपुरी समाज रायगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में संचालित मां अन्नपूर्णा रसोई के माध्यम से भोजन वितरण किया गया। उल्लेखनीय है कि यह सेवा कार्य पिछले दो वर्षों से लगातार किया जा रहा है, जिससे जरूरतमंदों को प्रतिदिन राहत मिल रही है।

भोजन वितरण के पश्चात एस.के. झा के निवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ।
इस अवसर पर पूर्वांचल भोजपुरी समाज रायगढ़ के संरक्षक डॉ. प्रशांत पांडेय, प्रेम नारायण मौर्य, शिव लोचन यादव, सह कोषाध्यक्ष बजरंग दीक्षित, एस.के. झा, संजय परिहार, व्यास पांडेय, बिहारी लाल खत्री, कपिल साहू, दिलीप जी, संगेश झा सहित समाज के कई सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने एस.के. झा और राजश्री झा के आत्मीय आतिथ्य के लिए उनका हृदय से आभार व्यक्त किया और इस तरह के आयोजनों को समाज की एकता और भाईचारे के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here