📍 जिला – उत्तर बस्तर कांकेर
🟥कांकेर जिले में प्रारंभ होने वाली डायल 112 आपातकालीन सेवा के सुचारू संचालन हेतु दिनांक 11 मार्च 2026 को जिला मुख्यालय स्थित पुलिस कार्यालय कांकेर में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
🟦प्रशिक्षण कार्यक्रम में पुलिस मुख्यालय से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुरूप छत्तीसगढ़ डायल 112 परियोजना के अंतर्गत इमरजेंसी रिस्पॉन्स यूनिट (Emergency Response Unit – ERU) में तैनात पुलिस कर्मियों को आपातकालीन सेवा के संचालन, त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली, सेवा एवं आचरण नियमों तथा विभागीय प्रक्रियाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
🟦डायल 112 सेवा के अंतर्गत संचालित इमरजेंसी रिस्पॉन्स यूनिट एक विशेष आपातकालीन पुलिस वाहन है, जिसका उद्देश्य[Centralised Command & Control Center] C4 से प्राप्त सूचना के आधार पर तैनाती स्थल से न्यूनतम समय में घटना स्थल पर पहुँचकर पुलिस सहायता उपलब्ध कराना है। सेवा के प्रभावी संचालन के लिए प्रत्येक शिफ्ट में जिला पुलिस बल से दो आरक्षकों की तैनाती की जाएगी, जिससे 24 घंटे त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित हो सके।
🟦इस सेवा का मुख्य उद्देश्य यह है कि किसी भी नागरिक को पुलिस, फायर अथवा एम्बुलेंस सहायता की आवश्यकता होने पर 112 नंबर पर कॉल करने पर त्वरित एवं संवेदनशील पुलिस सहायता उपलब्ध हो सके।
🟦यह प्रशिक्षण श्री निखिल कुमार राखेचा (भा.पु.से.), पुलिस अधीक्षक कांकेर के निर्देशन में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश सिन्हा, डीएसपी मुख्यालय सुश्री विंकेश्वरी पिंदे तथा कंट्रोल प्रभारी श्री तेज वर्मा द्वारा जिले के विभिन्न थाना/चौकी से आए पुलिस कर्मचारियों को डायल 112 सेवा के संचालन एवं कार्यप्रणाली के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया गया।



