Home कांकेर कृषकों को मिला मशरूम उत्पादन तकनीकी प्रशिक्षण

कृषकों को मिला मशरूम उत्पादन तकनीकी प्रशिक्षण

0

 

उत्तर बस्तर कांकेर, 16 मार्च 2026/ कृषि विज्ञान केन्द्र कांकेर में आज मशरूम उत्पादन तकनीकी प्रशिक्षण का आयोजन किया गया, जिसमें मशरूम अनुसंधान निदेशालय सोलन हिमाचल प्रदेश के वैज्ञानिक डॉ. श्वेतकमल ने कृषकों को मशरूम उत्पादन की विस्तृत जानकारी देते हुए मशरूम उत्पादन के विभिन्न चरणों की प्रायोगिक जानकारी भी दी। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के प्रमुख अन्वेषक, मशरूम परियोजना डॉ एच. के. सिंह द्वारा किसानों को छत्तीगसढ़ में मशरूम उत्पादन की संभावनाओं की विस्तृत जानकारी दिया गया। मशरूम उत्पादन से संबंधित विभिन्न सामग्री जैसे प्लास्टिक ड्रम, बाल्टी, मशरूम स्पॉन बीज, मिस्ट स्प्रेयर आदि का वितरण भी अनुसूचित जनजाति योजना के अंतर्गत किसानों को किया गया। जिसके मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री भरत मटियारा, विशिष्ट अतिथि श्री रामचरण कोर्राम एवं इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय प्रबंधन मण्डल के सदस्य श्री रामसुमन उइके कर कमलों से किया गया। उक्त प्रशिक्षण में लगभग 100 कृषकगण उपस्थित थे।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here