Home छत्तीसगढ़ बिनौरी सरपंच कमोद धीवर बने मछुआरा समाज के विधानसभा अध्यक्ष

बिनौरी सरपंच कमोद धीवर बने मछुआरा समाज के विधानसभा अध्यक्ष

0

 

 

Ro.No - 13672/156

*प्रमोद अवस्थी मस्तूरी*

 

मस्तूरी राष्ट्रीय मछुवारा संघ के प्रदेश अध्यक्ष गायत्री गायग्वाल के निर्देशानुसार मछुवारा समाज में कार्य कुशल एवं समाज के प्रति कर्तव्य निष्ठा को देखते हुए मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिनौरी के सरपंच कमोद धीवर को राष्ट्रीय मछुवारा संघ छत्तीसगढ़ प्रदेश में मस्तूरी विधानसभा अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया। संघ के पदाधिकारी ने कमोद धीवर से कहा कि आप अपने दायित्व का निर्वाह संघ के नियमों का पालन करते हुए करेंगे। आपसे अपेक्षा कि जाती है कि आपको सौंपे गए दायित्व का पूरा निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निर्वाह करते हुए। संगठन को और सशक्त बनाने में अपना महत्त्वपूर्ण योगदान देंगे। आप पद की गरिमा बनाए रखे इन्हीं भावनाओ के साथ उन्होंने उज्जवल भविष्य के लिए राष्ट्रीय मछुवारा संघ छत्तीसगढ़ प्रदेश कि ओर से शुभकामनाएं दिए।

यह नियुक्ति पत्र दिनांक 14/03/2026 से आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगा। कमोद धीवर को मछुआरा समाज के विधानसभा अध्यक्ष बनाए जाने पर क्षेत्र के लोगों ने उन्हें पुष्प गुच्छ एवं बुके देकर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं तथा बधाई देते हुए कहा कि हम संगठन के उच्च पदाधिकारी का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here