Home Blog दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान का सफल समापन

दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान का सफल समापन

0

द्वितीय दिवस पर दिखा कार्यकर्ताओं का उत्साह और समर्पण

सरसीवा – भाजपा मंडल सरसीवा स्थित दुलीचंद जालान महाविद्यालय में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग (21 एवं 22 मार्च 2026) का द्वितीय दिवस अत्यंत उत्साह, ऊर्जा और संगठनात्मक गरिमा के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया, जो राष्ट्रसेवा एवं संगठन के मूल्यों के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा।
इस अवसर पर मुख्य वक्ताओं के रूप में पुनीत राम चौहान, रेवती चंद्रा, स्वपनील स्वर्णकार, कैलाश पंडा, द्वारिका साहू, रितेश अज्जगले एवं सुभाष जालान ने अपने प्रेरणादायी विचारों से कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। वक्ताओं ने संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति एवं कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए सक्रियता और समर्पण के साथ कार्य करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवरात्रि केशरवानी, पूर्व मंडल अध्यक्ष अलग राम साहू, डॉ. दिनेश लाल जांगड़े (जिला पंचायत सदस्य), मंडल अध्यक्ष श्याम साहू, आर्थिक प्रकोष्ठ प्रदेश प्रतिनिधि दुर्गेश केसरवानी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष झाडूराम साहू, सेतु साहू, योगेश्वर साहू, जितेंद्र साहू, कन्हैया टंडन, नगर पंचायत उपाध्यक्ष नारायण साहू, रमशीला साहू सहित भाजपा के जेष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
प्रशिक्षण वर्ग के समापन अवसर पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया तथा सभी कार्यकर्ताओं ने आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प दोहराया।

Ro.No - 13759/40

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here