Home Blog नरहरपुर में कांग्रेस का एकदिवसीय धरना, गैस संकट और घटिया निर्माण के...

नरहरपुर में कांग्रेस का एकदिवसीय धरना, गैस संकट और घटिया निर्माण के खिलाफ प्रदर्शन

0

Congress Holds One-Day Sit-in in Narharpur; Protests Against Gas Crisis and Substandard Construction

जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

Ro.No - 13759/40

नरहरपुर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। नगर के मुख्य चौक से लेकर कांकेर–अमोडा मार्ग तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए आम जनता से जुड़ी समस्याओं को उठाया। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

घरेलू गैस की किल्लत से परेशान जनता

धरना प्रदर्शन का मुख्य मुद्दा घरेलू रसोई गैस की कमी रहा। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में गैस सिलेंडर की नियमित आपूर्ति नहीं हो रही है, जिससे आम जनता और गृहिणियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को समय पर गैस नहीं मिलने से रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है।

घटिया निर्माण कार्य पर उठाए सवाल

प्रदर्शन के दौरान सुरही के एकलव्य जाने वाले मार्ग पर हाल ही में बनी सीसी सड़क के घटिया निर्माण को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए गए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि निम्न गुणवत्ता के कारण सड़क निर्माण कार्य जल्द ही खराब हो रहा है, जिससे भ्रष्टाचार की आशंका जताई जा रही है।

कांकेर–अमोडा मार्ग पर निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप

कांकेर–अमोडा मार्ग पर चल रहे सड़क और पुलिया निर्माण कार्य को लेकर भी कांग्रेस ने सवाल खड़े किए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यहां भी निर्माण कार्य में गुणवत्ता की अनदेखी की जा रही है और भारी भ्रष्टाचार हुआ है। उन्होंने इन कार्यों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।

मुख्यमंत्री के नाम सौंपा गया ज्ञापन

धरना प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार नरहरपुर को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान मांडवी दीक्षित, मिथलेश शोरी, रोहिदास शोरी, हलाल नेताम, सरजू शोरी, प्यारी सलाम, दिनेश कुमार पटेल, बाबूलाल साहू, कमलेश कुमार कोमरा, योगेश राजपूत, संतराम मरकाम, टकेश्वर सिन्हा, फांगेश्वरी सिन्हा, अनिता यादव, गीता बेसरा, महेश साहू, मनीराम सिन्हा, प्रकाश द्विवेदी, मुकेश कुमार राय, महेंद्र कुमार नायक, सत्यार्थ करायत, सुरेश कुमार नाग, विनय ठाकुर, खोमेंद्र उइके, मृत्युज्य साहू, तारस सिन्हा, विकास कुमार मंडावी, शिव सोनवानी, सुरेंद्र, संजय नागराज, निशांत साहू, तोरण, मुकेश कुमार मंडावी, विजेंद्र, विशाल ठाकुर, लोकेश कुमार विश्वकर्मा, प्रमोद कुमार कुंजाम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here