Home Blog चैत्र नवरात्रि पर नशा मुक्ति का संकल्प जामगांव में गूंजा शक्ति चालीसा,...

चैत्र नवरात्रि पर नशा मुक्ति का संकल्प जामगांव में गूंजा शक्ति चालीसा, निकली विशाल जन-जागरण रैली

0

नरहरपुर । चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में सोमवार, 23 मार्च 2026 को ग्राम जामगांव में भगवती मानव कल्याण संगठन द्वारा एक भव्य धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संगठन द्वारा यहाँ 5 घंटे का अखंड सामूहिक शक्ति चालीसा पाठ कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की गई, साथ ही समाज को नशा मुक्त और चरित्रवान बनाने का शंखनाद किया गया।

कार्यक्रम के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने वर्तमान समाज की स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आज चोरी, लूटपाट, भ्रष्टाचार और बढ़ते अपराधों का मुख्य कारण नशा ही है। छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, समाज का हर वर्ग आज नशे की गिरफ्त में है। इसी को ध्यान में रखते हुए भगवती मानव कल्याण संगठन “नशा मुक्त, मांसाहार मुक्त और चरित्रवान समाज” के निर्माण हेतु गांव-गांव जाकर अलख जगा रहा है। यह अभियान केवल छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि देश-विदेश तक जन-जन को सुधारने की एक विशेष मुहिम बन चुका है।

Ro.No - 13759/40

चालीसा पाठ के पश्चात एक विशाल नशा मुक्ति जन-जागरण रैली निकाली गई। इस रैली में नरहरपुर तहसील के ग्राम उम्रदा, किशुनपुरा, डोडर पहाड़, रामपानी, सरही, धावड़ाभाटा, आमापारा, चनागांव और बिंद्रापानी सहित आसपास के अनेक गांवों के लोग शामिल हुए। “नशा छोड़ो, समाज जोड़ो” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

जामगांव के इस आयोजन में स्थानीय सरपंच, पटेल, महिला स्वास्थ्य सहायता समूह और महिला स्व-सहायता समूहों की सक्रिय भागीदारी रही। गांव के बुजुर्गों (सियान जनों) ने भी इस मुहिम को अपना पूरा समर्थन दिया और युवाओं को नशे के चंगुल से निकलने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में भगवती मानव कल्याण संगठन, तहसील नरहरपुर के अध्यक्ष व टीम प्रमुख राजेश नेताम, कोषाध्यक्ष घुरऊ राम मरकाम और युवा मोर्चा अध्यक्ष कीर्तन नेताम का नेतृत्व सराहनीय रहा। साथ ही तुकाराम नेताम, नाथूराम, विकोदर, पंचम पाटिल, सुखलाल पटेल, वेद प्रकाश, जितेन, अमित, राधिका, योगिता, राजेश सुरोजिया, चंद्रिका, शंभू पड़ोसी सहित संगठन के समस्त निष्ठावान कार्यकर्ताओं और भारी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों का विशेष सहयोग रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here