🔸आरोपी का पूर्व में जिलाबदर एवं थाना कांकेर के कई अपराध में संलिप्त।
🔸कांकेर पुलिस की सतर्कता से फरार आरोपी पुलिस गिरफ्त में ।
🔸इस प्रकरण में पूर्व में भी 02 आरोपी गिरफ्तार ।
👤 गिरफ्तार आरोपी का विवरण:—
🔸विक्रम सारथी पिता स्वकरण सारथी उम्र 28 वर्ष निवासी श्रीरामनगर कांकेर जिला कांकेर।
📌 आपराधिक रिकॉर्ड:—
आरोपी के विरुद्ध थाना कांकेर में निम्न अपराध दर्ज पाए गए—
🔸अपराध क्र. 270/2019 – धारा 294, 506, 34 भादवि
🔸अपराध क्र. 238/2020 – धारा 323, 294, 506 बी भादवि
🔸अपराध क्र. 125/2021 – धारा 323, 294, 506, 336, 427, 452, 34 भादवि
🔸अपराध क्र. 153/2023 – धारा 294, 323, 506 भादवि
🔸अपराध क्र. 353/2022 – धारा 323, 294, 506, 34 भादवि
🔸अन्य प्रतिबंधात्मक कार्यवाहियां।
📝 घटना का संक्षिप्त विवरण:–
🔸प्रार्थी सतीश दीपक (उम्र 53 वर्ष, निवासी आमापारा कांकेर) द्वारा दिनांक 09.01.2025 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह अपने मित्र सुधरा चौहान के साथ पुराने बस स्टैंड गया था।
रात्रि लगभग 8:30 बजे बस स्टैंड पुल के पास विक्रम सारथी, आशीष सारथी एवं अन्य साथियों ने रास्ता रोककर गाली-गलौज की एवं जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर प्रार्थी के नाक एवं आंख में चोट पहुंचाई और दोनों को पुल के नीचे फेंक दिया।
प्रकरण में अपराध क्र. 15/2025 धारा 126(2), 296, 351(3), 3(5), 309(4), 109 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
🔸मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री निखिल अशोक कुमार राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर श्री मोहसीन खान के पर्यवेक्षण में टीम गठित कर आरोपियों की तलाश प्रारंभ की गई।
🔸विवेचना के दौरान आरोपी आशीष सारथी एवं सूरज देहारी को दिनांक 10 जनवरी 2025 को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
🔸मुख्य आरोपी विक्रम सारथी घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था एवं गिरफ्तारी से बचने के लिए विभिन्न स्थानों पर छिपकर रह रहा था।
मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी के दुर्ग में होने की जानकारी मिलने पर विशेष टीम गठित कर घेराबंदी करते हुए आरोपी को दुर्ग से गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तारी के पश्चात पूछताछ में आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार किया गया, जिसके बाद दिनांक 25 मार्च 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
🔷पुलिस टीम का विवरणः-
प्रशिक्षु थाना प्रभारी श्री प्रतिक दादासाहेब बनसोडे (भापुसे0), सउनि सोमेन्द्र सिंह, प्र.आर. 624 जीवधन यादव, आर. 1102 शिवप्रसाद नेताम, आर. 709 संतोष पैकरा ।
📢 कांकेर पुलिस आम जनता से अपील करती है कि क्षेत्र में किसी भी संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
आपकी एक छोटी सी जानकारी बड़े अपराधों को रोकने में सहायक हो सकती है।
📞 हेल्पलाइन नंबर: 94791-55125
सूचनाकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाती है।



