Home Blog शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार।

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार।

0

📍थाना सिटी कोतवाली कांकेर
📍 जिला: उत्तर बस्तर कांकेर
📅 दिनांक: 30.03.2026

🔸 लंबे समय तक शादी का झांसा देकर शोषण, आरोपी पुलिस गिरफ्त में।

Ro.No - 13759/40

🟧मामले का संक्षिप्त विवरण:–
🔸प्रार्थिया द्वारा थाना बोधघाट, जिला बस्तर में उपस्थित होकर शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसे सीसीटीएनएस पोर्टल के माध्यम से थाना सिटी कोतवाली कांकेर को प्राप्त हुआ। मामले में धारा 69 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
शिकायत के अनुसार, प्रार्थिया एवं आरोपी की पहचान नंदनमारा स्थित एक वृद्धाश्रम में कार्य के दौरान हुई। आरोपी प्रवेश कुमार यादव द्वारा प्रार्थिया को शादी का झांसा देकर दिनांक 24 मार्च 2013 से अपने घर ले जाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए गए।इसके पश्चात आरोपी लगातार प्रार्थिया के घर आना-जाना करता रहा और पारिवारिक संबंध स्थापित कर विश्वास कायम किया। आरोपी द्वारा दिनांक 20 अक्टूबर 2025 तक प्रार्थिया के साथ शारीरिक संबंध बनाए जाते रहे। जब प्रार्थिया द्वारा विवाह के लिए दबाव बनाया गया, तो आरोपी टालमटोल करने लगा।

🟧 पुलिस की कार्यवाही:–
🔸मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री मोहसिन खान के मार्गदर्शन में थाना सिटी कोतवाली कांकेर द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया।
🔸जांच के दौरान आरोपी की तलाश की गई, जिसमें सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी ग्राम माकडीखूना में ड्राइवर का कार्य कर रहा है। पुलिस टीम द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया गया।थाना लाकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार किया गया। तत्पश्चात दिनांक 29.03.2026 को आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

🟧गिरफ्तार आरोपी का विवरण एवं अपराधिक रिकार्ड:-
01. प्रवेश कुमार यादव पिता ईतवारी राम यादव उम्र 32 वर्ष निवासी नंदनमारा थाना कांकेर जिला कांकेर छ0ग0।

🟧पुलिस टीम का विवरणः-
थाना प्रभारी
श्री प्रतिक दादासाहेब(भापुसे0), उपनिरीक्षक सुरेन्द्र मानिकपुरी, सउनि भुनेश्वरी भगत, आरक्षक 02 राकेश बघेल, आरक्षक 1024 शैलेन्द्र चतुर्वेदी, 1102 शिवप्रसाद नेताम।

🟧 कांकेर पुलिस की अपील:
जिला कांकेर पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या अपराध की सूचना तत्काल पुलिस को दें। आपकी सतर्कता एवं सहयोग से अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।
📞 अपराधिक हेल्पलाइन नंबर: 94791-55125
➡️ सूचनाकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here