📍 थाना अंतागढ़
📍 जिला – उत्तर बस्तर कांकेर (छ.ग.)
🗓️ दिनांक – 01.04.2026
🔷 थाना अंतागढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही।
🔷गिरफ्तार आरोपी का विवरण एवं अपराधिक रिकार्ड:-
◾आरोपी अशोक बघेल पिता श्री कृष्णा बघेल उम्र 21 वर्ष जाति गाड़ा साकिन कोनेचुर थाना अंतागढ़ जिला उ.ब.कांकेर
◾ थाना अंतागढ़ के अपराध क्रमांक 18/2026 धारा-64(1),64(2),(m),65(1) बीएनएस.4, 6 पाक्सो एक्ट, ।
🔷मामले का संक्षिप्त विवरण:-
◾दिनांक 26.03.2026 को प्रार्थिया द्वारा थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी नाबालिक पुत्री को गांव के आरोपी अशोक बघेल पिता श्री कृष्णा बघेल उम्र 21 वर्ष जाति गाड़ा साकिन कोनेचुर थाना अंतागढ़ जिला उ.ब.कांकेर द्वारा तुम्हें पसंद करता हूं। कहकर बहला फुसलाकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया, और उसके बाद लगातार जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाता रहा है, जिससे नाबालिक पीड़िता गर्भवती हो गई। प्रार्थिया के रिपोर्ट पर थाना अंतागढ़ में अपराध क्रमांक 18/2026 धारा-64(1), 64(2),(m), 65(1) बीएनएस.4, 6 पाक्सो एक्ट, पंजीबद्ध कायम कर विवेचना में लिया गया।
🔷मामले की गंभीरता को देखते हुए कांकेर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार थाना अंतागढ़ के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्यवाही की गई।
🔷 आरोपी अशोक बघेल पिता श्री कृष्णा बघेल उम्र 21 वर्ष जाति गाड़ा साकिन कोनेचुर थाना अंतागढ़ जिला उ.ब.कांकेर का पता तलाश के दौरान मुखबिर के बताये स्थान भानुप्रतापपुर में पुलिस द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार करने पर दिनांक 30.03.2026 को गिरफ्तार कर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
🔷 पुलिस टीम का विवरण:-
◾ निरीक्षक रमेश जायसवाल थाना प्रभारी अंतागढ़, उप निरीक्षक हेमलता परिहार, उप निरीक्षक अलोक सुबोध म0प्रआर. 805 जमुना ठाकुर, आर. 750 रणजीत ठाकुर, आर.142 चैतन्य नारायण नेताम, आर.331 ईश्वर कोरेटी।
👮 कांकेर पुलिस की अपील:-
◾कांकेर पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा हेतु निरंतर पेट्रोलिंग एवं जागरूकता अभियान जारी है। किसी भी संदिग्ध या अपराधिक गतिविधियों की जानकारी देने के लिए अपराधिक हेल्पलाईन नं. 94791-55125 पर सूचना दें।




