📍 थाना पाखंजूर
📍 जिला – उत्तर बस्तर कांकेर (छ.ग.)
🗓️ दिनांक – 01.04.2026 ।
🔷 थाना पाखंजूर पुलिस की कार्यवाही।
🔷गिरफ्तार आरोपी का विवरण एवं अपराधिक रिकार्ड:-
◾आरोपी तरसेम सिंह पिता स्वर्ण सिंह उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम छोटेकापसी थाना पखांजूर जिला उ.ब. कांकेर (छ0ग0)
◾थाना पखांजूर के अपराध क्रमांक 63/2026 धारा- 64 (1) बीएनएस ।
🔷मामले का संक्षिप्त विवरण:-
◾दिनांक 31.01.2026 को प्रार्थिया थाना पखांजूर में रिपोर्ट दर्ज करायी कि आज से दो महिना पूर्व प्रार्थिया सुबह फारेस्ट डिपो जंगल लकड़ी लेने गई थी, समय करीब 09 बजे आरोपी तरसेम सरदार जंगल में प्रार्थिया के पास आया और अचानक पीछे से पकड़कर कर प्रार्थिया को पत्थर के उपर गिरा जबरदस्ती बलात्कार किया। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना पखांजूर में 63/2026 धारा- 64 (1) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
◾मामले की गंभीरता को देखते हुए श्री निखिल अशोक राखेचा (IPS) पुलिस अधीक्षक जिला उत्तर बस्तर कांकेर के निर्देशानुसार, श्री राकेश कुर्रे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पखांजूर के मार्गदर्शन में श्री रवि कुजूर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पखांजूर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी पखांजूर निरीक्षक लक्ष्मण केवट के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्यवाही की गई।
◾ पखांजूर पुलिस ने आरोपी तरसेम सिंह पिता स्वर्ण सिंह उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम छोटेकापसी थाना पखांजूर जिला उ.ब. कांकेर को पता तलाश कर हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी जुर्म स्वीकार करने से दिनांक 01.04.2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया। माननीय न्यायालय के आदेश पर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।
🔷 पुलिस टीम का विवरण:-
◾ निरीक्षक लक्ष्मण केवट थाना प्रभारी पाखंजूर, उप निरीक्षक अनिल पालेश्वर, ASI बिन्दुलता देवांगन, प्र0आर0 102 रुबेन टोप्पो, म0आर0 247 सरोज मण्डावी, आरक्षक 80 मनोज राणा।
👮 कांकेर पुलिस की अपील:-
◾कांकेर पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा हेतु निरंतर पेट्रोलिंग एवं जागरूकता अभियान जारी है। किसी भी संदिग्ध या अपराधिक गतिविधियों की जानकारी देने के लिए अपराधिक हेल्पलाईन नं. 94791-55125 पर सूचना दें।



