Home छत्तीसगढ़ ग्राम पंचायत खैरा के स्टोन क्रेशरों से उड़ने वाली धूल के कारण...

ग्राम पंचायत खैरा के स्टोन क्रेशरों से उड़ने वाली धूल के कारण राहगीरों और ग्रामीणों को हो रही काफी दिक्कत

0

 

*प्रमोद अवस्थी मस्तूरी*

Ro.No - 14097/148

मस्तूरी। मस्तूरी क्षेत्र (छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले में) के ग्राम पंचायत खैरा में स्थित महामाया मिनरल्स स्टोन क्रेशरों से उड़ने वाली धूल के कारण राहगीरों और ग्रामीणों को गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो रही हैं।यह समस्या जयरामनगर-खैरा इलाके में विशेष रूप से चिंताजनक है, जहां कई क्रेशर अवैध रूप से चल रहे हैं।

*समस्या का भंडार*

क्रेशर खदान से लगातार धूल उड़ती है जिससे आम नागरिकों को आवागमन करने वालों को सांस लेना मुश्किल होती है और सिलिकोसिस जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ाती है। मस्तूरी तहसील के जयरामनगर, मस्तूरी और मोहतरा कोसमडीह जैसे गांवों में 20 से अधिक क्रेशर हैं, जो नियमों का पालन नहीं कर रहे—जैसे पानी छिड़काव न करना या मशीनें कवर नहीं करना, पौधा रोपण नहीं करवाना इससे खेत बंजर हो रहे हैं, फसलें नष्ट हो रही हैं और सड़कों पर दृश्यता कम हो रही है।

*प्रशासनिक कार्रवाई*

मस्तूरी में क्रेशरों पर विगत वर्ष पहले अवैध क्रेशर संचालन के लिए कार्रवाई हो चुकी है, जैसे 2024 में 7 क्रेशरों पर नोटिस जारी की गई थी वर्तमान में प्रदूषण नियंत्रण और खनिज विभाग की निगरानी कमजोर दिख रही है जिससे आम लोगों को चिंता के लिए विवश होना पड़ रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here