Home Blog निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर यूरिया बिक्री की शिकायत पर कृषि...

निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर यूरिया बिक्री की शिकायत पर कृषि केंद्रों का किया गया निरीक्षण

0

मुंगेली जिला से हरजीत भास्कर की रिपोर्ट

मुंगेली, जिले में निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर यूरिया बिक्री किए जाने की प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन द्वारा त्वरित कार्यवाही की गई। कलेक्टर कुन्दन कुमार एवं जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पांडेय के निर्देशानुसार मुंगेली एसडीएम अजय शतरंज सहित उप संचालक कृषि और नायब तहसीलदार की संयुक्त टीम द्वारा जिला मुख्यालय स्थित विभिन्न निजी कृषि केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान सुपर एजेंसी, पंजाब एजेंसी, कैलाश ट्रेडर्स, शक्ति माई कृषि केंद्र सहित अन्य निजी उर्वरक केंद्रों की जांच की गई। संयुक्त टीम ने मौके पर उपस्थित किसानों से यूरिया की बिक्री दर, उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था के संबंध में विस्तृत पूछताछ की। साथ ही केंद्रों में पीओएस मशीन, स्टॉक रजिस्टर एवं बिक्री रसीदों की गहन जांच की जा गई, ताकि निर्धारित दर से अधिक मूल्य वसूली अथवा अनियमितता की पुष्टि की जा सके।
निरीक्षण के दौरान सभी विक्रेताओं को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि किसानों को केवल किसान पोर्टल में पंजीकृत रकबा के आधार पर शासन द्वारा निर्धारित दर पर ही यूरिया उपलब्ध कराया जाए। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित विक्रेता के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। टीम द्वारा किसानों से किसी भी केंद्र पर निर्धारित मूल्य से अधिक राशि लेने पर इसकी सूचना तत्काल संबंधित विभाग अथवा प्रशासन को देने की समझाइश दी गई, ताकि दोषियों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Ro.No - 13848/159

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here