// थाना भानुप्रतापपुर //
// जिला उ0ब0कांकेर //
//दिनांक 06.04.2026 //
🔷 आरोपी :- आदित्य चौहान पिता राम अवतार चौहान उम्र 21 वर्ष निवासी जिला नोएडा उत्तर प्रदेश को किया गया गिरफ्तार।
🔷मामले का संक्षिप्त विवरण:-
◽ *थाना भानुप्रतापपुर में प्रार्थी बिरेंद्र खलको पिता श्री लिवन खलको उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम महुआ टोली थाना नारायणपुर जिला जशपुर, हाल पता नेहरू नगर नारायणपुर थाना भानु प्रतापपुर जिला उत्तर बस्तर कांकेर ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 24. 01. 2026 प्रार्थी अपने मोबाइल चल रहा था जो सिम नंबर पर प्रार्थी के पत्नी के बैंक खाता नंबर से लिंक था, जिसमें फोन पे गूगल पे एवं SBI YONO उपयोग किया जा रहा था प्रार्थी के मोबाइल फोन पर APK APP आने से डाउनलोड करने पर आरोपी द्वारा मोबाइल फोन को हैंक कर प्रार्थी के पत्नी के बैंक खाता से बारी-बारी से कुल = 928500 रुपए निकाल कर धोखाधड़ी करने से प्रार्थी के द्वारा थाना भानुप्रतापपुर में दिनांक रिपोर्ट दर्ज कराया गया ।
🔷 मामले की गंभीरता को देखते हुए श्री निखिल अशोक राखेचा, (भापुसे) पुलिस अधीक्षक कांकेर के निर्देशन में श्री आकाश श्रीश्रीमाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भानुप्रतापपुर के मार्गदर्शन में श्री शेरबहादुर सिंह ठाकुर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भानुप्रतापपुर जिला उ0ब0कांकेर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी भानुप्रतापपुर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर कार्यवाही की गई।
🔷 विवेचना के दौरान प्रकरण के आरोपी :- आदित्य चौहान पिता राम अवतार चौहान उम्र 21 वर्ष निवासी जिला नोएडा उत्तर प्रदेश को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर अपराध कबूल करना स्वीकार करने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
🔷 पुलिस टीम का विवरण:-
◽ गठित टीम उप निरीक्षक मनोरथ जोशी, सहायक उप निरीक्षक कैलाश पांडे, 824 कौशल साहू, आरक्षक 160 ज्ञानचंद ठाकुर, महिला आरक्षक 172 गनेश्वरी कोडपी,
👮 कांकेर पुलिस की अपील:-
◽ अपराध पर नियंत्रण पुलिस और जनता की साझा जिम्मेदारी है। कई बार आपकी एक छोटी सी सूचना बड़े अपराधो को रोक सकती है।
◽इसी उद्देश्य से जिला उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा किसी भी संदिग्ध या आपराधिक गतिविधियों की जानकारी देने के लिए अपराधिक हेल्पलाईन नंबर 94791-55125 संचालित की जा रही है।
◽ यहा दी गई हर सूचना एवं सूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाती है।



