Abducted girl recovered within just a few hours, thanks to Kanker Police’s swift action.
📍थाना अंतागढ़ कांकेर
📍 जिला: उत्तर बस्तर कांकेर
🗒️ दिनांक: 09.04.2026
🟪 घर से बालिका का अपहरण कर ले जाने वाले तीन आरोपी पुलिस गिरफ्त में।
🟪आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त थार वाहन किया गया जप्त l
🟦घटना का संक्षिप्त विवरणः- दिनांक 07 04.2026 को अपहृता के पिता ने थाना अंतागढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी पुत्री को रंजन मिश्रा अपने 2 अन्य साथियों के साथ जबरदस्ती शादी करने के लिए मेरे घर से हाथ पकड़ कर खींच कर गाड़ी नंबर टी एस 08 एच के 9889 में बिठाकर ले जा रहे हैं, कि प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना अंतागढ़ के अपराध क्रमांक 21/2026 धारा 87, 333, 3(5) बीएनएस के तहत तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया मामले की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कांकेर श्री निखिल रखेचा के आदेश अनुसार श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय अंतागढ़ श्री आशीष बंछोर एवं शेर बहादुर सिंह एसडीओपी भानुप्रतापपुर, शुभम तिवारी एसडीओपी अंतागढ़ के दिशा निर्देश में टीम का गठन कर आरोपियों का पता तलाश एवं घेराबंदी कर केवटी भानुप्रतापपुर के पास पकड़ा गया जिसे अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार करने पर दिनांक 08. 04.26 को गिरफ्तार कर आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
🟦 मामले की जांच में यह तथ्य सामने आया है कि पीड़ित बालिका कुछ महीने पहले बाहर काम करने हैदराबाद गई हुई थी, जब वह वहां से वापस आई उसके बाद से लगातार आरोपी रंजन मिश्रा जो कि हैदराबाद में उसी कंपनी में काम करता था उसके द्वारा पीड़िता को परेशान किया जा रहा था, जिसके बाद पीड़िता से शादी करने के लिए रंजन मिश्रा ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपहरण की योजना बनाई और घटना को अंजाम दिया।
🟦गिरफ्तार आरोपी का विवरण :-
01. रंजन मिश्रा पिता श्री रमेश मिश्रा उम्र 26 वर्ष जाति ब्राह्मण साकीन मैगचाल थाना मैगचाल जिला संगारेड्डी हैदराबाद
02. प्रियांशु गुड्डू कुमार उपाध्याय पिता स्वर्गीय श्री नालादय उम्र 21 वर्ष जाति ब्राह्मण साकीन मैगचाल थाना मैगचाल जिला संगारेड्डी हैदराबाद
03. लाली टेकाम पिताश्री पीलाराम टेकाम उम्र 31 वर्ष जाति साकिन शीतला पारा थाना कोरर जिला उत्तर बस्तर कांकेर छत्तीसगढ़
🟦 बरामदगी का विवरणः-
* अपहृत बालिका।
* घटना में प्रयुक्त थार वाहन क्रमांक TS-08 HK-9889 कीमती लगभग 21.50 लाख रूपये l
* आरोपी का मोबाइल फोन
🟦पुलिस टीम का विवरणः– थाना प्रभारी अंतागढ़ रमेश जायसवाल, थाना प्रभारी भानुप्रतापपुर रामेश्वर देशमुख थाना अंतागढ़ से उप निरीक्षक हेमलता परिहार, प्रधान आरक्षक 886 नरेंद्र देव मांझी, महिला प्रधान आरक्षक 805 जमुना ठाकुर , आरक्षक 331 ईश्वर कोरेटी, आरक्षक 1078 रोशन लाल नेताम, आरक्षक 934 हरिशंकर मडावी, महिला आरक्षक 1104 हीरोदा दुग्गा, महिला आरक्षक 157 लोकेश्वरी गावडे l एवं भानुप्रतापपुर थाना स्टाफ।
🟦कांकेर पुलिस की अपीलः– क्षेत्र में हो रहे किसी भी प्रकार की घटनाएं जो अपराध की प्रकृति से संबंधित हो एवं थाना क्षेत्र अंतर्गत बाहर से आए व्यक्तियों द्वारा संदिग्ध प्रकार की गतिविधियां परीलक्षित होने पर आपराधिक हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 एवं थाना अंतागढ़ को सूचित करने हेल्पलाइन नंबर 94791 -94114 संचालित किया जा रहा है।



