उत्तर बस्तर कांकेर 10 अप्रैल 2026/ कांकेर विकासखंड के पहाड़ी क्षेत्र में बसा गांव ग्राम तुलतुली आज बदलाव की नई कहानी लिख रहा है। कभी नक्सल गतिविधियों के कारण यह गांव विकास और मूलभूत सुविधाओं से दूर था, जहां लोगों को शासन की योजनाओं और बैंकिंग सेवाओं की जानकारी भी नहीं मिल पाती थी, लेकिन अब तस्वीर बदल गई है। शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को मिलने लगा है।
ग्राम तुलतुली की निवासी श्रीमती मायाबती हिचामी को भी महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है, वे बताती हैं कि उनके दो बच्चे हैं। उनकी बेटी गुड़िया कक्षा चौथी में पढ़ती है, जबकि उनका बेटा आंगनवाड़ी में शिक्षा प्राप्त कर रहा है। पहले आर्थिक तंगी और जागरूकता की कमी के कारण बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता बनी रहती थी। लेकिन अब शासन की महतारी वंदन योजना से हर माह मिलने वाली 1000 रुपये की सहायता ने उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। मायाबती इस राशि का समझदारी से उपयोग कर रही हैं, वे हर महीने 500 रुपये सुकन्या समृद्धि योजना में जमा कर अपनी बेटी के उज्ज्वल भविष्य की नींव रख रही हैं, जबकि शेष 500 रुपये बच्चों के पौष्टिक आहार पर खर्च कर रही हैं। वे कहती हैं कि अब गांव में योजनाओं की जानकारी और सुविधाओं की पहुंच बढ़ी है, जिससे लोगों का जीवन स्तर में सुधर हो रहा है। तुलतुली जैसे दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में यह बदलाव इस बात का प्रमाण है कि शासन की योजनाएं जब सही तरीके से लोगों तक पहुंच रही हैं। महतारी वंदन की राशि से लाभान्वित करने के लिए शासन-प्रशासन के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है।
क्रमांक/345/सुरेन्द्र



