Home छत्तीसगढ़ एनटीपीसी सीपत में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

एनटीपीसी सीपत में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

0

*प्रमोद अवस्थी मस्तूरी*

मस्तूरी मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के एनटीपीसी सीपत के एनटीपीसी चिकित्सालय में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर 14 अप्रैल को मनाई जाने वाली भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य में एनटीपीसी सीपत के अनुसूचित जाति-जनजाति कर्मचारी एसोसिएशन, एनटीपीसी सीपत हॉस्पिटल एवं बिलासा ब्लड सेंटर, बिलासपुर के संयुक्त प्रयास से आयोजित किया गया।
शिविर का उद्घाटन परियोजना प्रमुख श्री स्वपन कुमार मंडल एवं श्रीमती शिखा मंडल, अध्यक्षा, संगवारी महिला समिति द्वारा किया गया। “रक्तदान, जीवनदान” की थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में एनटीपीसी सीपत के कर्मचारियों एवं उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कुल 76 लोगों ने रक्तदान कर इस सामाजिक कार्य में सहभागिता निभाई।

Ro.No - 13848/159

इस अवसर पर सुरोजित सिन्हा, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण); श्री विकास खरे, महाप्रबंधक (इंजीनियरिंग); अनुराग गौतम, अपर महाप्रबंधक (अनुरक्षण); जयप्रकाश सत्यकाम, विभागाध्यक्ष (मानव संसाधन), डॉ. भवनीश समन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य विभागाध्यक्षगण, यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधि व संगवारी महिला समिति की सदस्या गण भी उपस्थित रहीं।
परियोजना प्रमुख ने इस अवसर पर अधिक से अधिक लोगों से इस सामाजिक कार्य में भाग लेने का आह्वान किया। शिविर के दौरान चिकित्सा टीम द्वारा रक्तदान की समस्त प्रक्रिया को सुरक्षित एवं सुचारु रूप से संपन्न कराया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here