Home छत्तीसगढ़ नई दिल्ली में आयोजित रन फॉर अंबेडकर रन फॉर मैराथन में युवाओं...

नई दिल्ली में आयोजित रन फॉर अंबेडकर रन फॉर मैराथन में युवाओं के साथ शामिल हुए अरविंद लहरिया

0

नई दिल्ली में आयोजित “रन फॉर अंबेडकर – रन फॉर कॉन्स्टिट्यूशन” मैराथन में देशभर से आए युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए संविधान, समानता और सामाजिक न्याय के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की।कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष माननीय राहुल गांधी जी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष एससी विभाग माननीय राजेंद्र पाल गौतम जी की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष ऊर्जा प्रदान की।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश संयोजक श्री अरविंद लहरिया मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के साथ सक्रिय रूप से शामिल हुए। उनके साथ मंडल अध्यक्ष श्री देवेंद्र कुमार पटेल सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अरविंद लहरिया ने जोरदार संदेश देते हुए कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर जी द्वारा निर्मित संविधान केवल एक पुस्तक नहीं, बल्कि हर नागरिक के अधिकारों, सम्मान और समान अवसर की गारंटी है। आज का युवा जब संविधान के लिए दौड़ता है, तो वह देश के उज्ज्वल भविष्य की दिशा तय करता है। हम सभी का कर्तव्य है कि संविधान की रक्षा करें और उसके मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाएं। मैराथन के दौरान “जय भीम, जय भारत” के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। आयोजन ने युवाओं में सामाजिक समरसता, अधिकारों की जागरूकता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति नई ऊर्जा का संचार किया। कार्यक्रम अंत में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें मस्तूरी क्षेत्र के युवाओं की भागीदारी विशेष रूप से सराहनीय रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here