Home कांकेर कांकेर पुलिस को चोरी के चंद घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार...

कांकेर पुलिस को चोरी के चंद घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता

0

 

* आरोपियों द्वारा सेन चैक के मिलन मार्केट के दुकान का ताला तोडकर जुमला 27,050 रूपये के समानो की,की गयी थी चोरी।*

Ro.No - 13759/40

* अपराध में संलिप्त दो नफर आरोपियों के कब्जे से चोरी सुदा सम्पति सिगरेट,पान मसाला,पराग बरामद की 100% की गई बरामदगी ।*

*गिरफ्तार आरोपियों का विवरण एवं अपराधिक रिकॉर्ड:-*

01. शिवा बाल्मिकी पिता स्व. तिजू राम उम्र 26 वर्ष जाति महत्तर निवासी टिकरापारा कांकेर जिला उत्तर बस्तर कांकेर।
02. भरत साहू पिता स्व. सदाराम साहू उम्र 24 वर्ष जाति तेली निवासी एम.जी.वार्ड कांकेर जिला उत्तर बस्तर कांकेर।

*आरोपी शिवा बाल्मिकी के विरूद्ध थाना कांकेर में दुष्कर्म, हत्या के प्रयास, मारपीट,चोरी जैसे अन्य कई अपराध दर्ज हैं एवं थाना कांकेर में गुण्डा बदमाश की सूची में नाम दर्ज हैं। एवं आरोपी भरत साहू के विरुद्ध भी कई अपराध दर्ज हैं जो पूर्व में कई दफे जेल जा चुका है। दोनों के विरुद्ध कांकेर पुलिस द्वारा सख्त वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।*

*बरामदगी का विवरणः-01. आरोपी शिवा बाल्मिकी एवं आरोपी भरत साहू के कब्जे से सिगरेट,पान पराग, मसाला, एवं खाने पीने का समान बरामद।*

*घटना का संक्षिप्त विवरणः-* मामले संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी मिलन देवांगन पिता रामनन्दन देवांगन उम्र 36 वर्ष निवासी संरगपाल थाना उपस्थित होकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 09.04.2026 के रात्रि 10.00 बजे अपने दुकान बंद करके अपने घर संरगपाल चला गया था, दूसरे दिन दिनांक 10.04.2026 को सुबह लगभग 10.00 बजे अपने दुकान में आकर देखा उसके दुकान का ताला टूटा हुआ था और दुकान में लगे सीसीटीव्ही कैमरा भी टुटा हुआ था दुकान में रखे सिगरेट पान मसाला व सामानो एवं गल्ले में रखे नगद 1200.00 रूपयें कुल जुमला 27050.00 रूपयें का सामान अज्ञात चोर द्वारा चोरी करने के प्रार्थी कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांकः- 133/2026 धारा-331(4),305(ए) बीएनएस, कायम कर विवेचना में लिया गया।

मामले को गंभीरता से लेते हुए *पुलिस अधीक्षक श्री निखिल अशोक कुमार राखेचा (भापुसे) द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री योगेश कुमार साहू अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (साइबर नोडल) श्री दिनेश कुमार सिन्हा, एसडीओपी श्री मोहसिन खान एवं थाना प्रभारी कांकेर श्री बनसोडे प्रतिक दादासाहेब (भापुसे)* त्वरित कार्यवाही कर आरोपियों की गिरफ्तारी एवं माल मशरूका की बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया। इस हेतु साइबर सेल कांकेर एवं थाना कांकेर की संयुक्त रूप से एक विशेष टीम गठित की गई। टीम के द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी फुटेजों का अवलोकन किया गया एवं साइबर सेल से तकनीकी सहायता प्राप्त किया गया. इस दौरान टीम को घटनास्थल के आसपास उपलब्ध सीसीटीवी कैमरा एवं साइबर के तकनीकी विवरणों के आधार पर आरोपियों के संबंध में अहम् जानकारी प्राप्त हुई। टीम को प्राप्त साक्ष्यों आधार पर आरोपियों 01. शिवा बाल्मिकी, 02. भरत साहू होना बताने पर घेराबंदी कर पकड़ने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई। आरोपियों से घटना के संबंध में पुछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि दिनांक 09.04.2026 व 10.04.206 के रात्रि 02-02.30 बजे के मध्य प्रार्थी के दुकान का ताला तोडकर थैला में सिगरेट, पान मसाला व खाने के सामान एवं चिल्हर पैसे को चोरी करना और चोरी का समान सिगरेट, पान मसाला, पराग व खाने पीने का सामान को दोनों ने आपस में बाटकर उक्त सामान को छुपाया गया था. जो दोनों आरोपियों के द्वारा शांतिनगर कांकेर आंगनबाडी के पीछे खण्डहर बाथरूम(स्कूलपारा) क्र.04 से निकाल कर आरोपी शिवा बाल्मिकी एवं आरोपी भरत साहू के पेश करने पर एक- एक थैला(झोला) के अन्दर जुमला किमती 27,050.00 रूपयें का सिगरेट,पान पराग, पान मसाला, का सम्पत्ति को बरामद किया गया। प्रकरण के आरोपी शिवा बाल्मिकी थाना कांकेर में कुल 10 अपराध पंजीबद्ध हैं एवं आरोपी भरत साहू का कुल 01 अपराध दर्ज हैं व आरोपी शिवा बाल्मिकी थाना कांकेर के गुण्डा बदमाश की सूची में नाम दर्ज हैं। आरोपियों के विरूद्ध विधिवत् कार्यवाही कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

(4)पुलिस टीम का विवरणः- थाना प्रभारी बनसोडे प्रतिक दादासाहेब(भापुसे0, निरीक्षक यशवंत श्याम,साइबर सेल,उप निरीक्षक डी.आर. साहू, उप निरीक्षक सुरेन्द्र मानिकपुरी, प्रधान आरक्षक 982 शिव बेसरे, आरक्षक 645 शक्ति सिहॅ, आरक्षक 709 संतोष पैकरा, साइबर सेल से प्रधान आरक्षक सचिन शोरी, आरक्षक हिमेश्वर मांडवी व भूपेश नेताम एवं थाना और साइबर सेल के अन्य स्टाफ की भूमिका महत्वपूर्ण रही ।

(5) कांकेर पुलिस की अपीलः- अपराध पर नियंत्रण पुलिस और जनता की साझा जिम्मेदारी हैं। कई बार आपकी एक छोटी सी सूचना बडे अपराधों को रोक सकती हें, इसी उद्देश्य से जिला उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा किसी भी संदिग्ध या अपराधिक गतिविधियों की जानकारी देने के लिए अपराधिक हेल्पलाईन नंबर 94791-55125 संचालित की जा रही हैं। यह दी गई हर सुचना एवं सूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here