Home Blog ग्राम सभा का आयोजन 14 से 19 अप्रैल तक

ग्राम सभा का आयोजन 14 से 19 अप्रैल तक

0

उत्तर बस्तर कांकेर 13 अप्रैल 2026/ कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने जिले के सभी ग्राम पंचायत मुख्यालय तथा उनके आश्रित ग्रामों में 14 से 19 अप्रैल तक ग्राम सभा का आयोजन करने के लिए जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित किया है। उन्होंने कहा कि अपने स्तर से पीठासीन अधिकारी नियुक्त कर तथा समय-सारणी बनाकर ग्राम सभा का आयोजन किया जावे, एक ही तिथि में एक ग्राम पंचायत में एक से अधिक गांव में ग्राम सभा का आयोजन न किया जाए। इस व्यवस्था से सरपंच, सचिव सभी ग्राम सभाओं में अपनी उपस्थिति दे सकेंगे एवं ग्राम सभा का आयोजन सही ढंग से हो सकेगा।

कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने ग्राम सभा का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के लिए जनपद सीईओ को निर्देशित किया है। उन्होंने कहा कि ग्राम सभा आयोजन की जानकारी ग्राम पंचायत के प्रत्येक पदधारी सरपंच तथा पंचों को दी जाए, जो अपने क्षेत्र के सदस्यों को ग्राम सभा में उपस्थित कराने के लिए उत्तरदायी होंगे। ग्राम पंचायतों के द्वारा ग्राम सभा सम्मेलन की सूचना सार्वजनिक स्थल, सहगोचर स्थानों पर चस्पा व मुनादी कराने के लिए भी निर्देशित किया गया है। ग्रामसभा की कार्यवाही सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के बाद लिए गए निर्णयों की अधिकतम 15 मिनट की वीडियो रिकार्डिंग कर वीडियो को ‘‘ग्राम सभा निर्णय’’ (GS NIRNAY) मोबाईल एप में अपलोड कराएं। ग्रामसभा के गतिविधियों को वाइब्रेंट ग्राम सभा पोर्टल https://meetingonline.gov.in एवं GPDP पोर्टल में शत-प्रतिशत अपलोड कराने के लिए निर्देशित किया गया है।

Ro.No - 14097/148

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here