Home छत्तीसगढ़ ग्राम जोगेसरा में बाबा साहब अंबेडकर जयंती पर मूर्ति स्थापना व रैली,...

ग्राम जोगेसरा में बाबा साहब अंबेडकर जयंती पर मूर्ति स्थापना व रैली, हर्षोल्लास से मनाया गया कार्यक्रम

0

 

सरसीवा – भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के शुभ अवसर पर ग्राम जोगेसरा में बाबा साहब की मूर्ति स्थापना एवं अनावरण कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर ग्राम में भव्य रैली भी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों और युवाओं ने भाग लिया।

Ro.No - 13759/40

कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान उपस्थित जनसमूह ने बाबा साहब के आदर्शों को स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में भीम आर्मी के प्रदेशाध्यक्ष राजकुमार जांगड़े, जिलाध्यक्ष, ग्राम पंचायत टाटा के सरपंच प्रतिनिधि अशोक कुमार साहू, उपसरपंच रोहित रात्रे, बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता जितेंद्र कुमार खड़बंधे, चंद्रराम रत्नाकर एवं पूर्व सरपंच गेसराम खड़बंधे की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही गांव के गणमान्य नागरिकों एवं युवा साथियों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई।

इस अवसर पर वक्ताओं ने बाबा साहब डॉ. बी.आर. अंबेडकर के जीवन और उनके विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन मानवता, समानता और न्याय के लिए समर्पित रहा। उन्होंने “शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो” का संदेश देकर समाज को जागरूक और सशक्त बनाने का कार्य किया।

वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब ने हर प्रकार के भेदभाव का विरोध किया और संविधान के माध्यम से सभी नागरिकों को समान अधिकार दिलाने का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने सामाजिक एकता, भाईचारे और आत्मसम्मान के साथ जीवन जीने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित नागरिकों से बाबा साहब के संदेशों को अपने जीवन में अपनाने और एक समतामूलक समाज के निर्माण में योगदान देने का आग्रह किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here