Community Feast Organized During the Birhor Housing Survey
लैलूंगा,बसंतपुर/जमुना (दिनांक 14 अप्रैल 2026):
ग्राम पंचायत बसंतपुर के आश्रित ग्राम जमुना में 14 अप्रैल 2026 को बिरहोर आवास योजना के तहत सर्वेक्षण कार्य किया गया। इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बिरहोर समुदाय के परिवारों के साथ मिलकर उनके आवासीय स्थिति का जायजा लिया और योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी प्राप्त की।
सर्वेक्षण के दौरान यह देखा गया कि बिरहोर परिवारों को शासन की योजनाओं का लाभ किस प्रकार मिल रहा है तथा उन्हें किन-किन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारियों ने परिवारों से संवाद कर उनकी आवश्यकताओं और सुझावों को भी गंभीरता से सुना।
इस अवसर पर सामाजिक समरसता और आपसी सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बिरहोर परिवारों के साथ सामूहिक भोजन का आयोजन भी किया गया। सभी ने एक साथ बैठकर भोजन ग्रहण किया, जिससे आपसी भाईचारे और विश्वास का संदेश दिया गया।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं सरपंच सचिव ने कहा कि शासन की मंशा है कि विशेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर समुदाय को मुख्यधारा से जोड़ा जाए और उन्हें सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। इस प्रकार के सर्वेक्षण एवं संवाद कार्यक्रमों से योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित होगा।
कार्यक्रम में संबंधित विभाग के अधिकारी, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि एवं ग्राम पंचायत सचिव गंगाराम बेहरा ने कहा कि हम समाज के अंतिम व्यक्ति को मुख्य धारा में जोड़ने की जो शासन की मंशा है उस पर पूरा ध्यान लगाकर काम करते हैं और हमारे ग्राम पंचायत में सभी ग्रामीण जन सरपंच सचिव के काम से संतुष्ट हैं और मैं इस कार्यक्रम के माध्यम से मेरा ग्राम पंचायत के सभी ग्रामीण जनों को यह विश्वास दिलाने की कोशिश कर रहा हूं कि मैं आप लोगों के सेवा और जनहित के कार्य के लिए शासन के अनुरूप जो निर्देश है उसे अवश्य करूंगा यह मेरा आप लोगों से कहना है इस अवसर पर ग्रामीणजन भारी संख्या में उपस्थित रहे।



