Home Blog प्राचार्य रजक का मेहनत लाया रंग,बूढ़ीखार विद्यालय में जन सहयोग से निर्मित...

प्राचार्य रजक का मेहनत लाया रंग,बूढ़ीखार विद्यालय में जन सहयोग से निर्मित अतिरिक्त कक्ष का कार्य हुआ पूर्ण

0

Principal Rajak’s hard work bears fruit: Construction of the additional classroom at Budhikhar School, built through community support, has been completed.

प्रमोद अवस्थी मस्तूरी
,मस्तूरी। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बुढ़ीखार में अनुकरणीय कार्य प्राचार्य काशीराम रजक के प्रयास से जनसहयोग में निर्मित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुढ़ीखार में दो अतिरिक्त कक्ष का ढलाई कार्य आज संपन्न हुआ। इस कार्य को सफल बनाने के लिए सभी सहयोगकर्ता जुटे रहे।शासन स्तर पर प्रयास में असफल होने पर शाला विकास एवं प्रबंधन समिति के सदस्यों ,सरपंच, जागरुक नागरिकों ने तय किया कि अपनी कमाई के कुछ अंशदान कर निर्माण करने का निर्णय लिया जिसकी ढलाई कार्य आज पूर्ण हुआ। इस कार्य में शाला के प्राचार्य काशीराम रजक की महत्वपूर्ण भूमिका रही उनके ही प्रयास से आज यह कार्य पूर्ण हुआ। रजक जी ने शाला विकास समिति तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा ग्राम वासियों को धन्यवाद एवं आभार कर खुशी जाहिर की। इस अवसर पर सरपंच डां दीपक लहरे,दीपक गुप्ता,अध्यक्ष रामकुमार साहू,अनिल सिंह ठाकुर, भरत थवाईत, बालमुकुंद वैष्णव, सुनील कुमार थवाईत, भागीरथी थवाईत, प्रधानपाठक बीरबल प्रसाद थवाईत, प्राचार्य काशीराम रजक भरी दोपहर में बच्चों के हित में पसीना बहाया। ग्राम वासियों ने खुशी जाहिर किए।

Ro.No - 13759/40

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here