Home Blog ग्राम मर्रमपानी में शहीद प्रधान आरक्षक बिरेंद्र कुमार शोरी की प्रतिमा का...

ग्राम मर्रमपानी में शहीद प्रधान आरक्षक बिरेंद्र कुमार शोरी की प्रतिमा का गरिमामयी अनावरण।

0

📍 जिला – उत्तर बस्तर कांकेर

🟥 *वीर जवान के शौर्य, साहस एवं बलिदान को किया गया नमन।*
🟥 *जनप्रतिनिधियों, पुलिस अधिकारियों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में श्रद्धांजलि कार्यक्रम संपन्न।*

Ro.No - 13759/40

🟦उत्तर बस्तर कांकेर जिले के नरहरपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मार्रामपानी(बावालारी) में शहीद प्रधान आरक्षक श्री बिरेंद्र कुमार शोरी की प्रतिमा का विधिवत अनावरण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

🟦शहीद प्रधान आरक्षक श्री बिरेंद्र कुमार शोरी का जन्म 26 जून 1988 को ग्राम मार्रामपानी में हुआ था। वर्ष 2010 में पुलिस विभाग में आरक्षक पद पर भर्ती होकर उन्होंने निष्ठा, साहस एवं समर्पण के साथ सेवाएं दीं। उत्कृष्ट कार्यशैली के चलते वे प्रधान आरक्षक पद तक पहुंचे तथा डीआरजी बल में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन करते रहे।
दिनांक 04 दिसंबर 2024 को जिला नारायणपुर के पांगुड़ (गारपा) क्षेत्र में एंटी नक्सल ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों से मुठभेड़ में उन्होंने अदम्य साहस का परिचय देते हुए राष्ट्र रक्षा हेतु सर्वोच्च बलिदान दिया।

🟦शहीद जवान की स्मृति को चिरस्थायी बनाए रखने एवं नई पीढ़ी को उनके जीवन से प्रेरणा देने के उद्देश्य से ग्राम मार्रामपानी में उनकी प्रतिमा स्थापित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों द्वारा प्रतिमा का अनावरण किया गया। कार्यक्रम में शहीद जवान के पिता श्री रामनारायण शोरी, माता श्रीमती बिंदु शोरी, पत्नी श्रीमती शीतल शोरी एवं परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

🟦इस अवसर पर माननीय श्री आशा राम नेताम विधायक कांकेर,माननीया सावित्री मंडावी विधायक भानुप्रतापपुर, उप पुलिस अधीक्षक डीआरजी कांकेर श्री अविनाश ठाकुर,थाना प्रभारी सोमेशसिंह बघेल थाना नहरहपुर एवं अन्य जनप्रतिनिधियों और पुलिस अधिकारियों ने परिवारजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की तथा हर परिस्थिति में परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।

🟦उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि शहीद बिरेंद्र कुमार शोरी का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा, कर्तव्यनिष्ठा एवं साहस की प्रेरणा देता रहेगा।
उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस शहीद जवानों के शौर्य एवं बलिदान को सदैव नमन करती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here