Home Blog महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण हेतु थाना दुर्गूकोंदल के ग्राम कोंडे वार्षिक मेला...

महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण हेतु थाना दुर्गूकोंदल के ग्राम कोंडे वार्षिक मेला में महिला रक्षा टीम द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान।

0

📍 जिला – उत्तर बस्तर कांकेर
📅 दिनांक – 21.04.2026

🔴 नुक्कड़ नाटक, अभिव्यक्ति एप और सेल्फ डिफेंस डेमो से ग्रामीणों व महिलाओं एवं बच्चों को किया गया जागरूक।
🔴 शिकायत पेटी एवं हेल्पलाइन नंबरों के माध्यम से सहायता उपलब्ध।

Ro.No - 13759/40

🔵उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम “मोर मितान” के तहत लगातार जनसंवाद एवं जनजागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री निखिल राखेचा के निर्देशन में महिला रक्षा टीम द्वारा थाना दुर्गूकोंदल क्षेत्र के ग्राम कोंडे में आयोजित दो दिवसीय मेले में पहुंचकर व्यापक जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया।

🔵कार्यक्रम के दौरान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को शराब सेवन से परिवार एवं समाज पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव, यातायात नियमों के उल्लंघन से होने वाली जान-माल की हानि, घरेलू हिंसा, मानव तस्करी, साइबर अपराध तथा महिलाओं के विरुद्ध अपराधों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही इन अपराधों से बचाव के उपाय एवं सावधानियों के बारे में भी बताया गया। इसके साथ ही महिलाओं एवं बच्चों को गुड टच-बैड टच, बाल विवाह, पॉक्सो एक्ट, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग तथा आत्मरक्षा के उपायों के संबंध के बारे में सेल्फ डिफेंस का डेमो भी दिखाया गया।

🔵महिला रक्षा टीम द्वारा महिलाओं एवं छात्राओं को अभिव्यक्ति एप की जानकारी देते हुए इसकी कार्यप्रणाली, ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया समझाई गई तथा 44 से अधिक लोगों के मोबाइल में एप डाउनलोड कराया गया।

🔵इसके अतिरिक्त कांकेर पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर स्थापित शिकायत पेटी के बारे में भी जानकारी दी गई और बताया गया कि महिलाएं एवं आम नागरिक इसके माध्यम से अपनी समस्या या संदिग्ध गतिविधियों की सूचना गोपनीय रूप से दे सकते हैं।

📢 कांकेर पुलिस की अपील
कांकेर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करें, नशे से दूर रहें तथा यातायात नियमों का पालन करें। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या शिकायत हेतु पुलिस हेल्पलाइन नंबर 9479155125 एवं महिला हेल्पलाइन नंबर 9479155925 पर कॉल या व्हाट्सएप कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here