Home Blog Road Accident :भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की दर्दनाक मौत, 3 की...

Road Accident :भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की दर्दनाक मौत, 3 की हालत गंभीर

0

Road Accident: Horrific road accident, painful death of 6 people, condition of 3 critical

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही जांच शुरू कर दी है।

Ro.No - 13759/40

जानकारी के अनुसार, गौराबादशाहपुर थाना इलाके के जौनपुर- आजमगढ़ हाईवे पर प्रसाद केराकत तिराहे के पास शनिवार की रात लगभग ढाई बजे यह हादसा हुआ। घटना में बिहार के सीतामढ़ी से प्रयागराज झूंसी लड़की देखने के लिए एक परिवार के नौ सदस्य कार में सवार होकर जा रहे थे।

जौनपुर से बड़ी खबर आ रही है. जिले के गौराबादशाहपुर थाना इलाके के प्रसाद तिराहे पर कार-ट्रक की भीषण टक्कर में 6 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी. जबकि हादसे में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है. घायलों को बेहतर उपचार के लिए जौनपुर से हायर सेंटर बनारस के लिए भेजा गया है. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और ट्रक रूट किनारे खाई में पलट गया. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची ने सभी को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया. चिकित्सकों ने 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया है. जबकि तीन घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.

मृतकों की पहचान अनिश पुत्र गजाधर शर्मा उम्र 35 वर्ष, गजाधर शर्मा पुत्र लक्ष्मण शर्मा उम्र 60 वर्ष, जवाहर शर्मा पुत्र राम प्रताप शर्मा उम्र 55 वर्ष, गौतम शर्मा पुत्र जवाहर शर्मा उम्र 18 वर्ष, सोनम पत्नी बजरंग शर्मा उम्र 32 वर्ष और रिंकू पत्नी पवन शर्मा उम्र 33 वर्ष की मौत हो गई। सभी रीगा थाना इलाके के सीतामढ़ी बिहार के निवासी थे।

शवों को जिला चिकित्सालय मर्चरी रूम में रखवाया गया है। वहीं हादसे में घायल तीन लोगों का इलाज जारी है। इसमें मीना शर्मा पत्नी गजाधर शर्मा उम्र 48 वर्ष, जीतू शर्मा पुत्र अवधेश शर्मा उम्र 24 वर्ष और एक बच्चा युग शर्मा पुत्र बजरंग शर्मा उम्र 7 वर्ष का इलाज जिला चिकित्सालय जौनपुर में चल रहा है।

सीओ केराकत ने बताया कि ट्रक चालक और खलासी दोनों फरार हो गए हैं। घटना रात करीब ढाई बजे की बताई जा रही है। फिलहाल हादसे का कारण सामने नहीं आ सका है। दुर्घटनाग्रस्त कार और ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।

पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here