📍 थाना – चारामा
📍 जिला – उत्तर बस्तर कांकेर (छ.ग.)
📅 दिनांक – 23.04.2026
🔴 घटना के बाद फरार आरोपी को पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही कर गिरफ्तार किया।
🟦 घटना का संक्षिप्त विवरण :-
🔸थाना चारामा में दर्ज अपराध क्रमांक 62/2026 धारा 137(2), 87, 64(2)(ड), 296, 351(3) बीएनएस के तहत प्रार्थिया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह अपनी नानी के घर रहकर मकान निर्माण कार्य में मजदूरी करती थी। इसी दौरान उसकी पहचान आरोपी प्रवीण कुरेटी निवासी बड़भूम थाना गुरूर जिला बालोद से हुई।
🔸आरोपी द्वारा शादी का झांसा देकर पीड़िता को अपने साथ रखा गया तथा कई बार शारीरिक संबंध बनाकर दुष्कर्म किया गया, जिससे पीड़िता 6 माह की गर्भवती हो गई। जब पीड़िता ने शादी करने की बात कही तो आरोपी ने गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी दी तथा शादी से इंकार कर फरार हो गया।रिपोर्ट पर थाना चारामा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
🔸मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री निखिल अशोक कुमार राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू (रा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश सिन्हा (नोडल अधिकारी साइबर सेल) के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी कांकेर श्री मोहसीन खान (रा.पु.से.) के पर्यवेक्षण में विशेष टीम गठित की गई।
🔸गठित टीम द्वारा आरोपी की पतासाजी कर दिनांक 23.04.2026 को आरोपी प्रवीण कुरेटी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
🟥 गिरफ्तार आरोपी का विवरण :-
▪️ प्रवीण कुरेटी पिता बल्दूराम कुरेटी
▪️ उम्र – 22 वर्ष
▪️ निवासी – ग्राम बड़भूम, थाना गुरूर, जिला बालोद (छ.ग.)
👮♂️ पुलिस टीम :-
निरीक्षक सुरेश कुमार राठौर, निरीक्षक यशवंत श्याम (सायबर सेल), सउनि सागर निषाद, म.प्र.आर. 791 ज्योति मिश्रा, आरक्षक दयानंद, म.आर. 1298, डीएसएफ आर. 2419 ।
📢 कांकेर पुलिस की अपील :-
अपराध पर नियंत्रण पुलिस एवं जनता की साझा जिम्मेदारी है। आपकी एक छोटी सूचना भी बड़े अपराधों को रोक सकती है। किसी भी संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की जानकारी हेतु कांकेर पुलिस हेल्पलाइन नंबर 9479155125 पर संपर्क करें। सूचनाकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।



