Home Blog बीजापुर में पालनार शिक्षक राजू पुजारी की मौत पर सियासत गरम, ठेकेदार...

बीजापुर में पालनार शिक्षक राजू पुजारी की मौत पर सियासत गरम, ठेकेदार का भी आया बयान

0

समाज परिजनों का आरोप कांग्रेस बीजेपी का बयान आमने-सामने

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – बीजापुर जिले के ग्राम चेरपाल निवासी और प्राथमिक शाला पालनार में पदस्थ प्रधान अध्यापक स्वर्गीय राजू पुजारी की आत्महत्या का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। घटना के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ गई है।

Ro.No - 13759/40

बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में आरोप लगाया कि ठेकेदारों, इंजीनियरों और संबंधित कर्मचारियों द्वारा मानसिक प्रताड़ना और दबाव के चलते शिक्षक ने आत्महत्या की। उन्होंने इसे “भ्रष्टाचार छिपाने के लिए की गई हत्या” बताते हुए पूरे मामले की न्यायिक जांच की मांग की है।

परिजनों के अनुसार, प्राथमिक शाला पालनार में निर्माणाधीन स्कूल भवन का कार्य कथित रूप से घटिया तरीके से किया जा रहा था। इसकी शिकायत दिवंगत राजू पुजारी द्वारा बार-बार अधिकारियों से की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि निर्माण राशि के भुगतान को लेकर शिक्षक पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था, जिससे वे मानसिक रूप से परेशान थे।
बताया जा रहा है कि सुसाइड नोट में कुछ ठेकेदारों और कर्मचारियों के नाम भी सामने आए हैं, जिससे मामला और संवेदनशील हो गया है।

BOX

वहीं, ठेकेदार जागर लक्ष्मैया से हमने फोन पर बात कर उनका पक्ष जानने की कोशिश की। उनका स्पष्ट कहना है कि इस निर्माण कार्य को देवा आशीष मण्डल द्वारा किया जा रहा था और उन्होंने केवल अपने लाइसेंस का उपयोग करने दिया था। उन्होंने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को निराधार बताते हुए किसी भी प्रकार की प्रताड़ना या दबाव डालने से इनकार किया है।
फिलहाल मामले में आरोप-प्रत्यारोप जारी हैं और प्रशासनिक जांच का इंतजार किया जा रहा है।

पीड़ित शिक्षक के घर नेता नहीं पहुंचने वाले सवाल पर बीजेपी के जिला अध्यक्ष घासी राम नाग ने कहा कि मैं बीजापुर में नहीं था रहता तो जरूर जाता पर मेरी पूरी संवेदना परिवार के साथ यहां दुखद घटना ऐसा पुनः ना हो जो सुसाइड नोट मिला शामिल लोगों पर जांच कर प्रशासन को कार्रवाई करना चाहिए। पूर्व में भ्रष्टाचार को लेकर लिखित शिकायत भी की कुछ कारणवश कार्रवाई नहीं हुआ।

अब देखना होगा कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और मृतक शिक्षक के परिवार को न्याय मिल पाता है या नहीं। हालांकि समाज और परिवार ने तीन दिन का कार्रवाई के लिए अल्टीमेटम दिया था। लिखित आवेदन के बाद प्रशासन ने भी तीन दिन का आश्वासन दिया अब देखना होगा क्योंकि आज दूसरा दिन भी कुछ भी देखने को नहीं मिल रहा एक नया आरोप लगा कल क्या होगा बड़ी सवाल ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here