Home Blog सुभाष वार्ड में सुना गया प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ का...

सुभाष वार्ड में सुना गया प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ का 133वां एपिसोड।

0

The 133rd episode of Prime Minister Modi’s ‘Mann Ki Baat’ was heard in Subhash Ward.

कांकेर शहर के सुभाष वार्ड स्थित राजू वासनिक जी के निवास पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 133वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और वार्डवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजीव लोचन सिंह (जिला उपाध्यक्ष एवं जिला प्रवक्ता) विकास कुमार अंभोरे (पार्षद) मीना उईके (पूर्व पार्षद) वार्ड के गणमान्य नागरिक और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे कार्यक्रम के दौरान जिला उपाध्यक्ष राजीव लोचन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है और लोगों को नई प्रेरणा मिल रही है। पार्षद विकास कुमार अंभोरे ने बताया कि वार्ड स्तर पर इस तरह के सामूहिक कार्यक्रमों से कार्यकर्ताओं और आम जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित होता है। प्रधानमंत्री ने अपने 133वें संबोधन में देश की विभिन्न उपलब्धियों और जन-भागीदारी के प्रयासों पर प्रकाश डाला, जिसे सभी उपस्थित श्रोताओं ने ध्यानपूर्वक सुना। कार्यक्रम के अंत में वार्डवासियों ने प्रधानमंत्री के आह्वान पर राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाया।

Ro.No - 14097/148

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here