The construction of the concrete road will bring relief to villagers traveling to and from Mata Chaura and Mukti Dham — Lahariya
पाराघाट में मंडी बोर्ड निधि से 11.91 लाख की लागत से स्वीकृत सी सी रोड का लहरिया ने किया भूमि पूजन
प्रमोद अवस्थी मस्तूरी
मस्तूरी। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम-पंचायत पाराघाट में विधायक एवं उपसचेतक दिलीप लहरिया के सतत प्रयासों एवं अनुशंसा से मंडी बोर्ड निधि से लगभग ₹11.91 लाख की लागत से स्वीकृत सीसी रोड निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन सम्पन्न हुआ।
यह महत्वपूर्ण विकास कार्य ग्रामवासियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ी पहल है, विशेष कर ग्रामवासियों की समस्याओं को विधायक दिलीप लहरिया ने संज्ञान में लेते हुए यह स्वीकृत कराई ज्ञात हो की ग्राम वासियों को बरसात के दिनों में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। रोड के निर्माण हो जाने से ग्राम वासियों को माता चौरा से मुक्तिधाम तक जाने वाली रोड होने बन जाने से ग्राम वासियों को समस्याओं से राहत मिलेगी।
इस गरिमामयी अवसर पर विधायक दिलीप लहरिया जिला पंचायत प्रतिनिधि संतोष दुबे ब्लॉक अध्यक्ष भोलाराम साहू एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि गण व बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।



