उत्तर बस्तर कांकेर 27 अप्रैल 2026/ जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक कलेक्टर जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आवेदकों ने अपनी विभिन्न मांगों एवं समस्याओं को लेकर कुल 27 आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने प्राप्त आवेदनों पर कार्यवाही करते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के लिए निर्देशित किया।
Ro.No - 13759/40
जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आवेदकों ने मांग तथा समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवेदनों का शीघ्र निराकरण करने हेतु निर्देशित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ श्री हरेश मंडावी, अपर कलेक्टर श्री जितेंद्र कुमार कुर्रे सहित सभी अनुविभागीय अधिकारी एवं जिला स्तर के अधिकारीगण उपस्थित थे।



