Home Blog बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित: 10वीं में एक व 12वीं में 03...

बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित: 10वीं में एक व 12वीं में 03 छात्रों ने मेरिट सूची में बनाई जगह

0

Board Exam Results Declared: One Student in Class 10 and Three in Class 12 Secure Spots in the Merit List

बोर्ड कक्षाओं में अब तक का सर्वश्रेष्ठ रिजल्ट, प्रदेश में जिला तृतीय स्थान पर

Ro.No - 13759/40

उत्तर बस्तर कांकेर 29 अप्रैल 2026/छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा आज बोर्ड कक्षाओं के परीक्षाफल घोषित कर दिए गए हैं। इसमें कांकेर जिले के कक्षा 10वीं से 01 छात्र ने तथा कक्षा 12वीं में 03 छात्रा ने राज्य मेरिट में वर्चस्व बनाया है। साथ ही जिले में बोर्ड कक्षाओं 10वीं एवं 12वीं में उतीर्ण विद्यार्थियों का प्रतिशत क्रमशः 93.68 एवं 93.75 रहा है। उल्लेखनीय है कि पिछले दस वर्ष के परीक्षा परिणामों में उत्तीर्ण विद्यार्थियों का पासिंग पर्सेंटेज इस साल सर्वश्रेष्ठ रिजल्ट रहा है।
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में संचालित 247 हाई एवं हायर सेकंडरी विद्यालयों में जिले के बोर्ड कक्षाओं में रिजल्ट प्राप्त करने के उददेश्य से ’हमर लक्ष्य’ कार्यक्रम के तहत प्रारंभ से ही बोर्ड कक्षाओं के रिजल्ट में सुधार हेतु विशेष प्रयास किए जाते रहे हैं। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में कुल 8884 छात्र सम्मिलित हुए जिनमें से 6075 विद्यार्थियों अर्थात 68.38 प्रतिशत बच्चे प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं 2202 विद्यार्थियों ने द्वितीय और सिर्फ 14 छात्र-छात्राओं ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जिसमें से एक छात्रा ने राज्य की प्रवीण्य सूची में अपनी जगह बनाई है। उन्होंने बताया कि इसी तरह कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 7662 बच्चों ने भाग लिया जिनमें से 5371 प्रथम श्रेणी अर्थात 70.09 प्रतिशत छात्र-छात्रा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं, जबकि 1777 द्वितीय श्रेणी और मात्र 19 तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण रहे, जिसमें से तीन विद्यार्थियों ने राज्य की मेरिट सूची में स्थान बनाया है।
कक्षा 12वीं बोर्ड कक्षा में श्री यश खोब्रागढे़ पीएमश्री नरहरदेव शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय कांकेर ने 96.40 प्रतिशत, कु. अपर्णा बिश्वास, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कापसी विकासखंड कोयलीबेड़ा ने 96.40 प्रतिशत एवं कु. महेश्वरी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लखनपुरी विकासखंड चारामा 96.40 प्रतिशत के साथ राज्य मेरिट में दसवां स्थान प्राप्त किया है। वहीं कक्षा 10वीं में चारामा विकासखंड मुख्यालय के निजी स्कूल की छात्रा ईशा दुर्गासी ने 97.83 अंक प्राप्त कर राज्य मेरिट में आठवां स्थान प्राप्त किया है। इस प्रकार जिले से कुल 04 विद्यार्थियों ने राज्य की मेरिट में जगह बनाई है। कलेक्टर श्री निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर एवं जिला पंचायत के सीईओ श्री हरेश मंडावी ने सफल सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। साथ ही उन्होंने जिले के पासिंग पर्सेंटेज व बोर्ड कक्षाओं में प्रथम स्थान हेतु अधिक से अधिक बच्चों के चयन होने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए सभी विद्यार्थियों, पालकों, प्राचार्यों, शिक्षकों को उनके अथक एवं सतत परिश्रम के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here