Home Blog वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा हेतु पुलिस का विशेष अभियान, हेल्प डेस्क जारी

वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा हेतु पुलिस का विशेष अभियान, हेल्प डेस्क जारी

0

बैकुंठपुर। जिला पुलिस कोरिया द्वारा वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, सम्मान और सहायता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से “वरिष्ठ नागरिक हेल्प डेस्क” की शुरुआत की गई है। इस पहल का उद्देश्य ऐसे बुजुर्गों को त्वरित सहायता प्रदान करना है, जो अपने ही घर में असुरक्षित महसूस करते हैं या पारिवारिक प्रताड़ना का सामना कर रहे हैं।

पुलिस द्वारा जारी जागरूकता संदेश में वरिष्ठ नागरिकों से अपील की गई है कि यदि उनके साथ परिवार द्वारा मारपीट की जा रही है, उन्हें घर से निकाला जा रहा है, अथवा घर में रहने से रोका जा रहा है, तो वे चुप न रहें और तत्काल पुलिस हेल्प डेस्क से संपर्क करें।

Ro.No - 13848/159

इस संबंध में जिला पुलिस कोरिया ने हेल्पलाइन नंबर 9479193799 जारी किया है। वरिष्ठ नागरिक इस नंबर पर सीधे संपर्क कर अपनी समस्या बता सकते हैं। इसके अलावा, वे अपने निकटतम थाना अथवा एसपी कार्यालय, बैकुंठपुर में भी सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

जिला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान और सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। “आपका सम्मान, हमारी जिम्मेदारी” के संकल्प के साथ पुलिस प्रशासन बुजुर्गों की सेवा में सदैव तत्पर है।

पुलिस प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि वे अपने परिवार और समाज में वरिष्ठ नागरिकों के प्रति संवेदनशील रहें तथा उनके अधिकारों और सम्मान की रक्षा में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here