Home Blog सही दवा–शुद्ध आहार अभियान बीजापुर भोपालपटनम में सख्त कार्रवाई, एक्सपायरी सामान नष्ट,...

सही दवा–शुद्ध आहार अभियान बीजापुर भोपालपटनम में सख्त कार्रवाई, एक्सपायरी सामान नष्ट, 24 कोटपा चालान

0

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – भोपालपटन सही दवा–शुद्ध आहार–यही छत्तीसगढ़ का आधार” अभियान के तहत औषधि प्रकोष्ठ द्वारा जिले के बीजापुर मुख्यालय के साथ-साथ विकासखंड भोपालपटनम में भी सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मेडिकल, कॉस्मेटिक और फैंसी दुकानों की व्यापक जांच की गई। निरीक्षण के दौरान कई दुकानों में पाए गए एक्सपायरी कॉस्मेटिक उत्पादों को मौके पर ही नष्ट कराया गया तथा संबंधित दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी गई। मेडिकल दुकानों में दवाओं के भंडारण, अभिलेख संधारण एवं क्रय-विक्रय प्रक्रिया की बारीकी से जांच की गई। दवाओं की लेबलिंग—निर्माण तिथि, समाप्ति तिथि एवं बैच नंबर—का सत्यापन किया गया। अधिकांश प्रतिष्ठानों में व्यवस्था संतोषजनक पाई गई, जबकि कुछ स्थानों पर सुधार के निर्देश दिए गए।

अधिकारियों ने विक्रेताओं को निर्देशित किया कि वे केवल लाइसेंसधारी स्रोतों से ही सामग्री क्रय करें और नकली एवं डुप्लिकेट उत्पादों से सतर्क रहें।

Ro.No - 14097/148

अभियान के तहत शासकीय अस्पतालों में वैक्सीन के सुरक्षित भंडारण (कोल्ड चेन) की जांच जिला वैक्सीन सेंटर, टीकाकरण केंद्र बीजापुर एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोपालपटनम में भी की गई।

जन-जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत जिला अस्पताल में डॉ. राहुल राठौर की उपस्थिति में एंटीबायोटिक के दुरुपयोग (मिसयूज) एवं एडवर्स ड्रग रिएक्शन की रिपोर्टिंग प्रक्रिया की जानकारी दी गई तथा कमियों को दूर करने के निर्देश दिए गए।

नशा मुक्ति अभियान के तहत बीजापुर और भोपालपटनम क्षेत्र में 5 थोक एवं 5 रिटेल मेडिकल दुकानों का निरीक्षण किया गया। जांच में नारकोटिक एवं GLP-1 श्रेणी की औषधियां नहीं पाई गईं, लेकिन इनके नियमों के संबंध में दुकानदारों को जागरूक किया गया।

कोटपा (COTPA) अभियान के अंतर्गत बीजापुर एवं भोपालपटनम में सार्वजनिक स्थानों एवं स्कूलों के आसपास तंबाकू उत्पाद बेचने एवं सेवन करने वालों पर कार्रवाई करते हुए कुल 24 चालान बनाए गए, जिनसे 4800 रुपये की वसूली की गई। इस अभियान में कोटपा नोडल अधिकारी डॉ. मनोज लंबाड़ी, बीएमओ डॉ. के. चेलापति राव, जिला अस्पताल के डॉ. राहुल राठौर, थाना प्रभारी श्री जीवन लाल जांगड़े सहित औषधि निरीक्षक एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here