सरसीवा – सरस्वती शिशु मंदिर सोहागपुर के विद्यार्थियों ने इस वर्ष कक्षा 5वीं एवं 8वीं की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यार्थियों ने अच्छे अंक प्राप्त कर अपनी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिचय दिया।
विद्यालय का संचालन शिखर शिक्षा समिति द्वारा किया जाता है। समिति के अध्यक्ष सहित समस्त विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
कक्षा 5वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम इस प्रकार रहा:
विनय साहू – 89.50%
धन्नू साहू – 88.50%
वरुण पटेल – 85.50%
आर्यन साहू – 91%
विद्या पटेल – 93%
तृती केवट – 92%
धनराज दास – 90%
विक्रम खूंटे – 91.50%
कक्षा 8वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम इस प्रकार रहा:
नीलम पटेल – 83.33%
नीता साहू – 93.67%
अमेरिका पटेल – 91.50%
लालिमा पटेल – 85.67%
हिना साहू – 94.67%
देविका मानिकपुरी – 94.83%
हेमंत तिवारी – 85.67%
नैतिक दास मानिकपुरी – 85.33%
विद्यालय के शिक्षकगण—प्रहलाद साहू, हेमलता साहू शशि प्रभा तिवारी, राजेश्वरी श्रीवास, यशोदा साहू, प्रीति पटेल, तुलसी साहू एवं रजनी पटेल—ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।



