Home कांकेर बस्तर मुन्ने और सुशासन तिहार के तहत जिले के 100 गांव में...

बस्तर मुन्ने और सुशासन तिहार के तहत जिले के 100 गांव में लगाई गई शिविर

0

 

*हितग्राहियों को किया गया लाभान्वित*

Ro.No - 13759/40

उत्तर बस्तर कांकेर, 02 मई 2026/ बस्तर मुन्ने, सुशासन तिहार और नियद नेल्लानार 2.0 के तहत जिले में आज 100 गांवों में शिविर लगाकर शासन द्वारा संचालित योजनाओं से लाभान्वित किया गया। अभियान के तहत अंतागढ़ विकासखण्ड के 38 गांव, कांकेर विकाखण्ड के 09, चारामा के 11, दुर्गूकोंदल के 21, नरहरपुर के 11 और भानुप्रतापपुर के 10 गांवों में शिविर लगाया गया। इन शिविरों में विभिन्न योजनाओं से संबंधित हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। कांकेर विकासखण्ड के ग्राम कोदागांव एवं मांदरी के आश्रित गांव साल्हेभाट में आयोजित शिविर का आकस्मिक निरीक्षण के दौरान साल्हेभाट में 05 राशन कार्ड एवं 02 आयुष्मान कार्ड संबंधित आवेदनों का निराकरण किया गया। इसी प्रकार कोदागांव में आयोजित शिविर में राशन कार्ड 06, व्यक्तिगत शौचालय के 06 एवं राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना से संबंधित 01 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिसमें हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here