सरसीवां/, 4 मई 2026
छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बिलाईगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत धोबनी में सोमवार को राज्य सरकार द्वारा आयोजित सुशासन तिहार 2026 का भव्य और गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को ग्रामीणों तक पहुंचाना तथा विकास, पारदर्शिता और जनसहभागिता को बढ़ावा देना रहा।
🟨 गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे , डॉ सनम जांगड़े प्रदेशाध्यक्ष अनु जाति मोर्चा व पूर्व विधायक, भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति पटेल, पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष जालान, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शिवकुमारी साहू, संसद प्रतिनिधि अरुण ,झाडू राम साहू जिलाध्यक्ष पिछड़ा , वर्ग , जनपद पंचायत अध्यक्ष जयशंकर साहू , श्याम साहू मंडल अध्यक्ष , दुर्गेश केशरवानी , योगेश्वर साहू , तोषण लाल साहू , जितेन्द्र साहू , प्रहलाद साहू , अनिल साहू , राजीव लोचन साहू सरपंच , पुष्पा साहू जनपद सदस्य , नारायण साहू , सुमेश बंजारे , माधो लाल साहू , रोहित साहू , छगन साहू , गणेश साहू , हीरालाल साहू सहित 24 ग्राम पंचायत के सरपंच के साथ अधिकारी कर्मचारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
🟨 सुशासन और विकास पर जोर
मुख्य अतिथि संजय भूषण पांडे ने अपने संबोधन में सुशासन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए राज्य सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास और समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। अन्य अतिथियों ने भी पारदर्शिता और जनसहभागिता को मजबूत करने पर जोर दिया।
🟨 हितग्राहियों को मिला लाभ
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों को प्रमाण पत्र एवं सहायता राशि वितरित की गई। इससे ग्रामीणों में खुशी और विश्वास का माहौल देखने को मिला।
🟨 सामूहिक प्रयास से सफल आयोजन
इस आयोजन को सफल बनाने में शासन-प्रशासन के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा 22 ग्राम पंचायतों के सरपंच-सचिवों का विशेष योगदान रहा। सुशासन तिहाड़ में आम जन अपनी मांगे मैरिट निराकरण देखकर काफी उत्साहित हुए वहीं खाद्य विभाग द्वारा तत्काल राशन कार्ड बनाकर भी दिया गया और एक हीत ग्राहियों को जाल वितरण किया गया इस प्रकार से सुशासन तिहार में आम जन काफी उत्साहित दिखे।



