📍अंतागढ़ अनुभाग
📍 जिला – उत्तर बस्तर कांकेर (छ.ग.)
📅 दिनांक : 07/05/2026
🟨अंतागढ़ अनुभाग में आपातकालीन परिस्थितियों का सामना करने के लिए आयोजित मॉकड्रिल में जिला पुलिस बल,DRG टीम एवं CAF जवानों ने लिया भाग।
🟩सुरक्षा, समन्वय एवं त्वरित कार्यवाही क्षमता बढ़ाने मॉकड्रिल सम्पन्न,कांकेर पुलिस हर परिस्थिति से सामना करने के लिए तैयार।
🟥पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशन में जिला उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत, प्रभावी एवं व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से दिनांक 07 मई 2026 को अंतागढ़ अनुभाग क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतागढ़ श्री आशीष बंछोर के मार्गदर्शन में एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भानुप्रतापपुर श्री शेर बहादुर सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अंतागढ़ श्री शुभम तिवारी के पर्यवेक्षण में व्यापक स्तर पर प्रशिक्षण सह मॉकड्रिल (पूर्वाभ्यास) आयोजित किया गया।
🟥इस मॉकड्रिल का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल को किसी भी आपातकालीन परिस्थिति, भीड़ नियंत्रण, संवेदनशील घटनाओं, आकस्मिक कानून व्यवस्था की स्थिति एवं सुरक्षा संबंधी चुनौतियों से प्रभावी तरीके से निपटने हेतु प्रशिक्षित एवं तैयार करना रहा। अभ्यास के दौरान बल को त्वरित प्रतिक्रिया, सामूहिक कार्यवाही ,समन्वय, सुरक्षा रणनीति एवं आपदा जैसी परिस्थितियों में कार्यवाही संबंधी व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
🟥इस दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा बल को विभिन्न परिस्थितियों में अपनाई जाने वाली रणनीति के दौरान आधुनिक दंगा नियंत्रण उपकरणों, उन्नत बलवा रोधी सुरक्षा संसाधनों, बॉडी प्रोटेक्शन गियर, टियर गैस, शील्ड, हेलमेट,सुरक्षा घेराबंदी, संदिग्ध गतिविधियों पर त्वरित कार्यवाही एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
🟥 मॉकड्रिल के दौरान प्रमुख बिंदुओं पर दिया गया प्रशिक्षण –
🔹 कानून व्यवस्था की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया।
🔹 भीड़ नियंत्रण एवं संवेदनशील हालात से निपटने की रणनीति।
🔹 आपातकालीन परिस्थितियों में समन्वित कार्यवाही।
🔹 सुरक्षा व्यवस्था एवं क्षेत्र घेराबंदी का अभ्यास।
🔹 पुलिस बल की मूवमेंट एवं संचार व्यवस्था को मजबूत करना।
🔹 आमजन की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने संबंधी प्रशिक्षण।
🟥 पुलिस टीम का विवरण:-
अभ्यास में थाना अंतागढ़, सिकसोड़, कोयलीबेड़ा, आमाबेड़ा, ताड़ोकी एवं रावघाट थाना क्षेत्र के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए। साथ ही डीआरजी टीम एवं CAF कैंप के जवानों ने भी सहभागिता करते हुए संयुक्त रूप से पूर्वाभ्यास किया। विभिन्न टीमों को अलग-अलग परिस्थितियों के अनुरूप रिस्पांस देने का अभ्यास कराया गया, जिससे समन्वय क्षमता एवं कार्यकुशलता को और बेहतर बनाया जा सके।
🟥पुलिस अधीक्षक का संदेश:
सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता, अनुशासन एवं तत्परता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए तथा कहा गया कि पुलिस बल को प्रत्येक परिस्थिति में प्रभावी ढंग से कार्यवाही करने हेतु हमेशा तैयार रहना चाहिए।कांकेर पुलिस द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के प्रशिक्षण एवं मॉकड्रिल आयोजित कर पुलिस बल की कार्यक्षमता, समन्वय एवं आपात प्रतिक्रिया क्षमता को लगातार सुदृढ़ किया जा रहा है, ताकि आमजन को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।
📢कांकेर पुलिस अपील करती है कि संदिग्ध गतिविधियों एवं अपराध संबंधी सूचना देने के लिए कांकेर पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 पर संपर्क करें, सूचनाकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।




