Home Blog “उजियारा अभियान” के तहत थाना चारामा पुलिस की कार्यवाही।

“उजियारा अभियान” के तहत थाना चारामा पुलिस की कार्यवाही।

0

📍 थाना – चारामा
📍 जिला – उत्तर बस्तर कांकेर (छ.ग.)
📅 दिनांक – 09 मई 2026

🔴अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, 17.670 लीटर शराब जप्त।

Ro.No - 13759/40

🟪घटना का संक्षिप्त विवरण :-
जिला उत्तर बस्तर कांकेर में पुलिस अधीक्षक श्री निखिल अशोक कुमार राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिलेभर में चलाए जा रहे “उजियारा अभियान” के तहत अवैध गतिविधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश सिन्हा (नोडल अधिकारी साइबर सेल) के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर श्री मोहसीन खान के पर्यवेक्षण में थाना चारामा पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया।

🟪कार्यवाही के दौरान थाना चारामा पुलिस एवं साइबर सेल टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम जामबहार निवासी चन्द्रहास सिन्हा अपने घर में अवैध रूप से अंग्रेजी एवं देशी शराब बिक्री हेतु रखे हुए है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्काल रेड कार्यवाही की गई।

🟪रेड के दौरान आरोपी चन्द्रहास सिन्हा पिता मेहत्तर राम सिन्हा उम्र 38 वर्ष निवासी जामबहार थाना चारामा जिला कांकेर के कब्जे से कुल 17.670 लीटर अवैध शराब बरामद की गई, जिसकी कुल कीमत लगभग 6,730 रुपये आंकी गई है। पुलिस द्वारा मौके पर शराब जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

🟪आरोपी के विरुद्ध थाना चारामा में अपराध क्रमांक 97/2026 धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर दिनांक 09.05.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

🟪बरामद शराब का विवरण
* अंग्रेजी शराब मडूसा बियर – 12 नग, कुल 7.800 लीटर, कीमत 2,520 रुपये
* सीम्बा बियर – 03 नग, कुल 1.950 लीटर, कीमत 690 रुपये
* रोमियो देशी प्लेन मदिरा – 44 नग, कुल 7.920 लीटर, कीमत 3,520 रुपये
➡️ कुल जप्त शराब – 17.670 लीटर
➡️ कुल अनुमानित कीमत – 6,730 रुपये

🟪गिरफ्तार आरोपी का विवरण
* चन्द्रहास सिन्हा पिता मेहत्तर राम सिन्हा,उम्र – 38 वर्ष,निवासी – ग्राम जामबहार, थाना चारामा, जिला कांकेर।

🟪 आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड
आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी आबकारी एक्ट एवं प्रतिबंधात्मक धाराओं सहित विभिन्न प्रकरण दर्ज हैं। आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2002 से 2025 तक कुल 10 प्रकरण दर्ज पाए गए हैं, जिनमें आबकारी एक्ट, धारा 151, 107/116(3) जाफौ, 294, 506 भादवि सहित अन्य मामले शामिल हैं।

🟪 कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम
निरीक्षक सुरेश कुमार राठौर,उनि रनेश सेठिया,सउनि भकेष पटेल (सायबर सेल कांकेर),
प्र.आर. 591 पचकौड़ सोरी,आरक्षक तरुण सिन्हा, बलराम सिन्हा एवं रामरतन निषाद की सराहनीय भूमिका रही।

🟪 कांकेर पुलिस की अपील
◽कांकेर पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की संदिग्ध अथवा आपराधिक गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। आपकी एक छोटी सी सूचना बड़े अपराधों की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
◽ कांकेर पुलिस द्वारा सूचना साझा करने हेतु पुलिस हेल्पलाइन नं 9479155125 संचालित किया जा रहा है। प्राप्त प्रत्येक सूचना एवं सूचनाकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here