📍थाना सिटी कोतवाली कांकेर
📍 जिला: उत्तर बस्तर कांकेर
📍 दिनांक 11.05.2026
🟥सिटी कोतवाली थाना कांकेर के द्वारा कार्यवाही।
🟩 गिरफ्तार आरोपियों का विवरण एवं अपराधिक रिकार्डः-
01.मोहित ढीमर पिता सुमु लाल ढीमर उम्र 29 वर्ष निवासी एम.जी.वार्ड. थाना कांकेर जिला कांकेर।
02.नेतराम ढीमर पिता सुमु लाल ढीमर उम्र 33 वर्ष निवासी एम.जी.वार्ड. थाना कांकेर जिला कांकेर।
03.महेश ढीमर पिता सुमु लाल ढीमर उम्र 36 वर्ष निवासी एम.जी.वार्ड. थाना कांकेर जिला कांकेर।
🟩 घटना का संक्षिप्त विवरणः-
◽मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थी श्रवण साहू पिता स्व. सदाराम साहू थाना आकर लिखित आवेदन पेश किया कि दिनांक 08.05.2026 को रात्रि करीबन 10.30 बजे मेरी माॅ ने आवाज देकर बताई कि मेरी बहन ज्योति साहू को घर के सामने रहने वाला आरोपी मोहित ढीमर अपने घर से अश्लील गाॅली-गलौच कर पत्थर मार रहा है।
◽ जिसे प्रार्थी द्वारा आरोपी के घर के सामने जाकर मना करने पर आरोपी मोहित ढीमर अपने भाइयो नेतराम ढीमर तथा महेश ढीमर के साथ जबरदस्ती घर आगन में खिचकर हाथ मुक्का लात से अश्लील गाली-गलौच कर मारपीट करने लगे तथा मोहित ढीमर घर से चाकू लाकर प्रार्थी के पेट,कमर और पसली में मारा तथा प्रार्थी के दाहिने हाथ बाॅह को काटा जिससे बिच बचाओ करने पर परमेश्वर साहू को भी दाहिने हाथ में भी चोट आई।
◽घटना के संबंध में प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 153/2026 धारा 296,115(2),118(1),127(2),3(5) बीएनएस तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया विवेचना दौैरान आरोपी मोहित ढीमर से घटना में प्रयुक्त चाकु तथा मछली काटने का कटारी जप्त किया गया है आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
🟩पुलिस टीम का विवरणः-
थाना प्रभारी प्रतिक दादासाहेब बनसोडे प्रतिक (भापुसे0), उप निरीक्षक मनोरथ जोशी, आर. 1024 शैलेन्द्र चतुर्वेदी, आर. 1471 रोशन राठौर, आर. 711 ईश्वर साहू एवं पेट्रोलिग पार्टी ।
🟩कांकेर पुलिस की अपीलः-
अपराध पर नियंत्रण पुलिस और जनता की साझा जिम्मेदारी हैं। कई बार आपकी एक छोटी सी सूचना बडे अपराधों को रोक सकती हें, इसी उद्देश्य से जिला उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा किसी भी संदिग्ध या अपराधिक गतिविधियों की जानकारी देने के लिए अपराधिक हेल्पलाईन नंबर 94791-55125 संचालित की जा रही हैं। यह दी गई हर सुचना एवं सूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाती हैं।


