Home Blog कलेक्टर ने अंदरूनी इलाके में विकास कार्यों का लिया जायज़ा

कलेक्टर ने अंदरूनी इलाके में विकास कार्यों का लिया जायज़ा

0

*निर्मित एवं निर्माणाधीन पुल-पुलियों का किया मौका मुआयना*

उत्तर बस्तर कांकेर, 12 मई 2026/ कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने आज कोयलीबेड़ा विकासखंड में किये जा रहे विकास कार्यों का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न पुल पुलियों और सड़कों का निरीक्षण कर गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के लिए सम्बंधित जानकारी अधिकारी को निर्देशित किया।
कलेक्टर श्री निलेशकुमार और जिला पंचायत सीईओ श्री हरेश मंडावी ने कोयलीबेड़ा प्रवास के दौरान क्षेत्र के बहुप्रतीक्षित मेडकी नदी पर उच्च स्तरीय निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण किया। 11 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे उक्त पुल को सेतु निर्माण विभाग द्वारा तैयार किया जा रहा है। बताया गया कि इसके निर्माण से ग्राम पानीडोबीर की ओर जाने वाले ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी। वर्तमान में इस नदी पर रपटा बनाया गया है जिसका बारिश के मौसम में ब्लॉक मुख्यालय से संपर्क टूट जाता है। कलेक्टर ने नियत तिथि तक पूर्ण करने के लिए उपस्थित अधिकारी को निर्देश दिए। इसके उपरांत पानीडोबीर मार्ग पर निर्मित दो पुलियों का अवलोकन किया। इसके पश्चात् नियाद नेल्लानार योजना के क्लस्टर ग्राम पानीडोबीर में निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण अधिकारी द्वय ने किया। इसके पहले, उन्होंने पानीडोबीर में ग्रामीणों की मांग पर हाल ही में खोली एक्सिस बैंक की शाखा का अवलोकन किया तथा शाखा प्रबंधक से आवश्यक जानकारी ली। उन्होंने पानीडोबीर की बैंक शाखा के एटीएम में अपना ट्रांजेक्शन स्टेटमेंट भी चेक किया। इस दौरान एसडीएम पखांजूर श्री मनीष देव साहू और जनपद पंचायत कोयलीबेड़ा के सीईओ मौजूद थे।

Ro.No - 13759/40

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here