Home Blog युवा अधिवक्ता अराधना सिदार की जघन्य हत्या से दहला रायगढ़, अधिवक्ता का...

युवा अधिवक्ता अराधना सिदार की जघन्य हत्या से दहला रायगढ़, अधिवक्ता का प्रतिनिधिमंडल मौन जुलूस निकाल कर एसपी को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जाँच और त्वरित कि मांग

0

Raigarh Shaken by the Heinous Murder of Young Advocate Aradhana Sidar; Delegation of Advocates Holds Silent Procession and Submits Memorandum to SP, Demanding Impartial Investigation and Swift Justice.

रायगढ़

Ro.No - 13759/40

रायगढ़ जिले के पूंजी पथरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिला अधिवक्ता संघ रायगढ़ की सक्रिय सदस्य कु. अराधना सिदार की निर्मम हत्या ने पूरे शहर और विशेषकर विधि जगत को झकझोर कर रख दिया है। अराधना का शव पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत तुमिडीह के जंगल में निर्वस्त्र बीते दिनों मिला था। और चेहरा को बुरी तरह कुचल दिया गया था। अत्यंत संदिग्ध और जघन्य अवस्था में प्राप्त हुआ था । जिसके बाद से ही जिले के वकीलों और आम जनमानस में भारी आक्रोश व्याप्त है। वही आज शुक्रवार को जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष लालमणि त्रिपाठी और सचिव लोकनाथ केशरवानी के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में वकीलों का प्रतिनिधिमंडल रायगढ़ न्यायलय से मौन जुलूस निकाल कर पुलिस अधीक्षक (SSP) कार्यालय पहुँचकर ज्ञापन सौंपा। संघ ने स्पष्ट रूप से मांग की है कि इस हत्याकांड की जाँच सूक्ष्मता और निष्पक्षता से की जाए। अधिवक्ता संघ ने एक बड़ा फैसला लेते हुए यह भी घोषणा की है कि इस जघन्य अपराध में शामिल किसी भी आरोपी की पैरवी जिला अधिवक्ता संघ का कोई भी सदस्य नहीं करेगा। यदि बाहर से भी कोई वकील पैरवी के लिए आता है, तो उसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।

मीडिया से बात करते हुए मृतका की बहन ने बेहद भावुक और चौंकाने वाले खुलासे किए। उन्होंने बताया कि अराधना कई घंटों से फोन नहीं उठा रही थी। काफी कोशिशों के बाद जब फोन उठा, तो किसी अज्ञात लड़की ने बात की और बहाने बनाती रही कि अराधना सो रही है या नहा रही है। बहन का आरोप है कि आरोपियों ने अराधना की पहचान छुपाने और साक्ष्यों को मिटाने की कोशिश की है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि जाँच की गति तेज की जाए, ताकि समय रहते सभी अपराधी कानून के शिकंजे में हों

मामले की गंभीरता को देखते हुए रायगढ़ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने अधिवक्ता संघ और परिजनों को आश्वस्त किया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने ‘मर्ग’ कायम कर मामले को विवेचना में ले लिया है। अधिकारियों का कहना है कि पुलिस प्रोफेशनल तरीके से साक्ष्य जुटा रही है और संदिग्धों से पूछताछ जारी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस हत्याकांड का पर्दाफाश कर दोषियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here