Chief Minister Vishnudev Sai reached Kusmura to attend the program
ग्राम कोतरा हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत
रायगढ़, सुशासन तिहार 2026 के तहत मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज कुसमूरा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने ग्राम कोतरा स्थित मंडी परिसर हेलीपेड पहुंचे। मुख्यमंत्री के आगमन पर जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं ग्रामीणों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर वित्तमंत्री श्री ओपी चौधरी, लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह, नगर निगम महापौर श्री जीवर्धन चौहान, सभापति श्री डिग्री लाल साहू, नगर पालिका खरसिया अध्यक्ष श्री कमल गर्ग, श्री अरुणधर दीवान सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रशानिक अधिकारियों में आईजी श्री रामगोपाल गर्ग, कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशिमोहन सिंह, डीएफओ श्री अरविंद पीएम सहित प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।



