Home छत्तीसगढ़ ऑनलाइन दवा बिक्री और कॉरपोरेट डिस्काउंट के विरोध में 20 मई को...

ऑनलाइन दवा बिक्री और कॉरपोरेट डिस्काउंट के विरोध में 20 मई को दवा दुकानें रहेगी बंद

0

 

 

Ro.No - 13848/159

 

 

मस्तूरी ।ऑनलाइन दवा बिक्री और कार्पोरेट डिस्काउंट के विरोध में एआईओसीडी के आह्वाहन पर पूरे देश के दवा दुकानदारों ने 20 मई को एक दिवसीय बंद का एलान किया है जिसका समर्थन में मस्तूरी क्षेत्र के दो सौ से ज्यादा दवा दुकानें बंद रहेंगे। बिलासपुर जिला औषधि विक्रेता संघ ने भी सभी दुकानदारों को पत्र जारी कर एक दिवसीय पूर्ण बंद को सफल बनाने अपील की है। संघ ने मस्तूरी क्षेत्र के सभी क्षेत्रीय प्रतिनिधियों को निर्देशित किया है कि बंद के दौरान कोई भी दुकान खुले पाए गए तो जुर्माना के साथ ही 15 दिन के लिए उक्त दुकानदार को किसी प्रकार का सहयोग नही दिया जाएगा।

क्षेत्र के बड़े स्थान मस्तूरी, मल्हार, सीपत, पचपेड़ी, जोन्धरा, लोहर्षि, चिल्हाटी, जयरामनगर, परसदा, खम्हरिया के अलावा सभी ग्रामीण इलाकों के दवा दुकानें बंद रहेंगी।

दुकानदारों का कहना है कि जब से सभी प्रकार की दवाइयां ऑनलाइन प्रारम्भ हुआ है तब से उनका व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित हुआ है इसके अलावा कार्पोरेट बड़े दुकानदार ग्राहको को भारी छूट देकर छोटे दुकानदारों को प्रभावित कर रहे है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति पर खासा असर पड़ा है इसलिए ऑनलाइन बिक्री व छूट देना पूरी तरह से बंद होना चाहिए।

संघ का मानना है कि दवा जैसे बहुत ही महत्वपूर्ण जो आम लोगों के जीवन से जुड़ा मामला है इसलिए बिना डॉक्टर के पर्ची के भी ऑनलाइन घर बैठे देना या खरीदना खतरनाक हो सकता है इसलिए शासन प्रशासन को भी लोगो की जिंदगी के मूल्य को ध्यान में रखते हुए कानूनी रूप से ऑनलाइन बिक्री रोकनी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here