Home धर्म सुशासन की सरकार: घर-घर, द्वार – द्वार

सुशासन की सरकार: घर-घर, द्वार – द्वार

0

 

मस्तूरी – सुशासन तिहार अंतर्गत आज दिनांक 18 मई 2026 को ग्राम पंचायत मस्तूरी के हायर सेकेण्डरी स्कूल प्रांगण में शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें अन्य विभागों के साथ स्वास्थ्य विभाग का भी स्टाल लगाया गया। आज के शिविर में कलेक्टर महोदय जी द्वारा अपने उदबोधन में आये हुये लोगों को अपने सभी कार्य जो आफिस जाने से होता है, जिसके कारण जिला मुख्यालय, ब्लाक मुख्यालय में जाना होता है, जिससे लोगों को आने जाने में परेशानी होती है, उसी कार्य को पूरा करने के लिए सरकार द्वारा सुशासन तिहार के रूप में जिला के सभी विभागों का स्टाल लगाकर शिविर का आयोजन आमजनों के लिए किया जा रहा है, जिसमें आप सभी के कार्य जो अटका हुआ है या किसी माध्यम से रूका हुआ है वह कार्य इस शिविर में आवेदन के माध्यम से पूरा होगा, इस शिविर में सभी विभाग के विभाग प्रमुख आये हुये है, जो अधिकतर आफिस में नही मिल पाते, वे सभी आपके ग्राम पंचायत के इस सुशासन तिहार शिविर में आये हुये है और आपके आवेदन/मांग/शिकायत को गंभीरतापूर्वक लेकर आपके रूके हुये कार्य को करने के लिए प्रतिबद्ध है। शिविर में पूर्व कैबिनेट मंत्री वर्तमान में बिलासपुर के विधायक अमर अग्रवाल जी द्वारा भी अपने वक्तव्य में यही बात कही कि यह शिविर पूर्णतः आम जनता के लिए है, और सभी जो मांग या षिकायत है उसे संबंधित विभाग में देवें ताकि इस शिविर के माध्यम से आपका कार्य पूरा हो सके। पूर्व विधायक डा. कृष्णमूर्ति बांधी जी द्वारा भी आमजनों को इस शिविर में फायदें को बतायें कि कैसे इस शिविर में लोगों को पेचिदा से पेचिदा कार्य कैसे आसानी से हो जाता है। शिविर में ड्रायविंग लायसेंस के लिए लरलिंग लायसेंस मिलने की जानकारी सभी आये हुये लोगों को दी। आज के शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाये गये स्टाल में कुल 250 लोगों ने अपना पंजीयन करवाये, जिसमें 138 लोगों ने अपने लाईफ स्टाईल परिवर्तन की सलाह लिया, 138 लोगों ने हायपरटेंशन की स्क्रिनिंग करवाया जिसमें 3 लोग हाईबीपी के मरीज पाये। 138 लोगों को डायबिटीज स्क्रिनिंग करवाया जिसमें 4 लोग डायबिटीज पीड़ित मरीज पाये गये। 75 लोगों को सिकलसेल जांच करवाया गया। 30 लोगों को शिविर में आयुष्मान कार्ड बनाया गया एवं 04 लोगों को जो 70 साल से अधिक के उम्र वाले थे उनका व्य-वंदन कार्ड बनाया गया। 158 लोगों को आयुष्मान कार्ड अतिथियों के माध्यम से वितरण किया गया साथ ही एसईसीएल बिलासपुर द्वारा सीएसआर मद से प्रदत्त प्रोटीन पावडर 03 टीबी मरीजों को माननीय कलेक्टर महोदय जी के द्वारा प्रदाय किया गया।

Ro.No - 13759/40

आज के सुशासन तिहार शिविर में मुख्य रूप से माननीय अमर अग्रवाल जी, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वर्तमान विधायक बिलासपुर विधानसभा, राजेश सूर्यवंशी जी, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला बिलासपुर, कृष्णमूर्ति बांधी पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व विधायक कलेक्टर महोदय संजय अग्रवाल जी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत बिलासपुर संदीप अग्रवाल जी, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एस.आर. कंवर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत मस्तूरी जेआर भगत, रुचि विश्वकर्मा नितेश ठाकुर, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत मस्तूरी पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेष्वर भार्गव खंड चिकित्सा अधिकारी डा. अनिल कुमार, चिकित्सा अधिकारी डा. सुष्मिता खनूजा, डा. दीपेश साहू, शिविर नोडल सन्तोष महिलांगे, बीपीएम भूपेन्द्र देवांगन, बीएएम संजय सिंह, बीडीएम राधेश्याम सूर्यवंशी, सुपरवाईजर सी के शर्मा, मंजू श्रीवास्तव, प्रखर मिश्रा, सीएचओ पूजा देवांगन, भावना सिंह, ख्याति देवांगन, जेएसए सुशील पात्रे, आरएचओ जीवनलाल, संगीता उरांव, हरीश प्रजापति, बीसी मीना जान, मितानिन प्रेरक एवं संबंधित ग्राम पंचायत के मितानिनगण उपस्थित रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here