➡️07 आरोपियों पर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत प्रकरण दर्ज, एक विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल।
➡️ आरोपियों के कब्जे से 07 मोबाइल फोन जप्त, कुल कीमत लगभग ₹2.25 लाख।
➡️ कांकेर पुलिस की चेतावनी – ऑनलाइन सट्टा एवं बेटिंग में संलिप्त पाए जाने पर संगठित अपराध की धाराओं के तहत होगी कठोर कार्यवाही ।
⬜जिले में अवैध नशा, जुआ, ऑनलाइन सट्टा एवं बेटिंग जैसी अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे “उजियारा अभियान” के तहत थाना सिटी कोतवाली कांकेर एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए आईपीएल क्रिकेट ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का खुलासा किया गया।
⬜घटना का संक्षिप्त विवरण :-
➡️मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक उत्तर बस्तर कांकेर श्री निखिल अशोक कुमार राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार साहू एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सायबर) श्री दिनेश कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी कांकेर श्री मोहसिन खान के पर्यवेक्षण में थाना कांकेर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दिनांक 22 मई 2026 को ज्ञानी चौक कांकेर स्थित माखन भोग होटल के समीप कुछ व्यक्ति मोबाइल फोन के माध्यम से आईपीएल क्रिकेट मैचों एवं अन्य ऑनलाइन कैसीनो गेम में रुपये-पैसों का हार-जीत का दांव लगाकर ऑनलाइन बेटिंग कर रहे हैं।
➡️ सूचना पर पुलिस थाना प्रभारी श्री प्रतीक दादासाहब बनसोडे प्रशिक्षु IPS के नेतृत्व में टीम गठित कर मौके पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई।कार्यवाही के दौरान आरोपी अमीन खान, मनीष कावडे, सलमान मेमन एवं रिजवान फारूकी को मौके से पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा आईपीएल क्रिकेट एवं अन्य ऑनलाइन गेम में हार-जीत का दांव लगाकर ऑनलाइन सट्टा खेलना स्वीकार किया गया।
➡️ विवेचना के दौरान राहुल गिडलानी, अमन खटवानी एवं एक विधि से संघर्षरत बालक द्वारा ऑनलाइन सट्टा खेलने-खिलाने हेतु आईडी उपलब्ध कराकर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करना सामने आया।
➡️ आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 170/2026 धारा 7, 8 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 एवं धारा 112(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
⬜गिरफ्तार आरोपियों का विवरण एवं अपराधिक रिकार्डः-
1)अमीन खान पिता सकुर खान उम्र 30 वर्ष निवासी श्रीरामनगर कांकेर थाना कांकेर जिला उत्तर बस्तर कांकेर।
2) मनीष कावडे पिता कन्हैया कावडे उम्र 21 वर्ष निवासी शिवनगर कांकेर जिला उत्तर बस्तर कांकेर
3)सलमान मेमन पिता अशरफ मेमन उम्र 18 वर्ष निवासी शिवनगर कांकेर जिला उत्तर बस्तर कांकेर।
4)रिजवान फारूकी पिता नासिर फारूखी उम्र 18 वर्ष निवासी शीतलापारा कांकेर जिला उत्तर बस्तर कांकेर।
5)राहुल गिडलानी पिता स्व. सुभाष गिडलानी उम्र 26 वर्ष निवासी आदर्श नगर कांकेर जिला कांकेर।
6)विधि से संघर्षरत बालक।
7)अमन खटवानी पिता श्री दिलीप खटवानी उम्र 34 वर्ष निवासी आदर्श नगर कांकेर जिला कांकेर।◽आरोपी अमन खटवानी के विरुद्ध पूर्व में भी विभिन्न आपराधिक प्रकरण दर्ज पाए गए हैं।वर्ष 2021 में अपराध क्रमांक 315/20 एवं अपराध क्रमांक 319/2021 ,वर्ष 2024 में अपराध क्रमांक 361/2024 व अपराध क्रमांक 362/2024 पंजीबद्ध है।
⬜जप्त संपत्ति :-
▪️ 07 नग मोबाइल फोन
▪️ कुल अनुमानित कीमत – ₹2,25,000/-
⬜कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम :-
▪️उपनिरीक्षक सुरेन्द्र मानिकपुरी, उपनिरीक्षक मनोरथ जोशी, आरक्षक ईश्वर साहू, रामप्रसाद साहू, शैलेन्द्र चतुर्वेदी ।
▪️साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक यशवंत सिंह श्याम, आरक्षक ज्ञान सिंह ठाकुर एवं प्रणय यादव व अन्य साइबर टीम ।
📢कांकेर पुलिस की अपील :-
ऑनलाइन सट्टा, बेटिंग एवं साइबर माध्यम से संचालित अवैध गतिविधियां कानूनन अपराध हैं। कांकेर पुलिस आमजन से अपील करती है कि ऐसे किसी भी अवैध कार्य में संलिप्त न हों एवं संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 पर दें। सूचनाकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।



