Home छत्तीसगढ़ सुशासन तिहार को ढकोसला बताते हुए विधायक विद्यावती के नेतृत्व में कांग्रेस...

सुशासन तिहार को ढकोसला बताते हुए विधायक विद्यावती के नेतृत्व में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, नारों से गूंजा नारायणपुर शिविर स्थल

0

 

रिपोर्टर सतीश शुक्ला लैलूंगा

Ro.No - 13759/40

 

लैलूंगा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लैलूंगा द्वारा राज्य की भाजपा सरकार के तथाकथित “सुशासन तिहार” को जनता के साथ छलावा और ढकोसला बताते हुए ग्राम पंचायत नारायणपुर में आयोजित शिविर का जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। सैकड़ों की संख्या में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सरकार से तत्काल समस्याओं के समाधान की मांग की। प्रदर्शन के दौरान पूरा शिविर स्थल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के नारों से गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने“कुंजारा से तोलगे मिलुपारा सड़क बनाना होगा, बनाना होगा”,“तेंदूपत्ता का बकाया बोनस देना होगा, देना होगा”,“बिजली दो, पानी दो — सुशासन का ढोंग बंद करो”जैसे जोरदार नारों के माध्यम से जनता की आवाज बुलंद की।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार केवल सुशासन का दिखावा कर रही है, जबकि ग्रामीण क्षेत्र मूलभूत सुविधाओं के अभाव से जूझ रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि क्षेत्र की सड़कें जर्जर स्थिति में हैं, पेयजल संकट गहराता जा रहा है, किसानों और मजदूरों को तेंदूपत्ता बोनस का भुगतान अब तक नहीं मिला है तथा ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार अघोषित बिजली कटौती से आम जनता परेशान है। विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस पार्टी द्वारा शासन से कुंजारा–तोलगे–मिलुपारा सड़क का यथाशीघ्र निर्माण कराने, वर्ष 2023 से लंबित तेंदूपत्ता बोनस का तत्काल भुगतान करने, पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस की बढ़ी हुई कीमतें वापस लेने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने, विकासखंड लैलूंगा के विभिन्न ग्रामों में गहराते पेयजल संकट का स्थायी समाधान किया करने तथा प्रधानमंत्री नल जल योजना की विफलता की जांच करने, ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही अघोषित विद्युत कटौती पर तत्काल रोक लगाने आदि की मांग किया।इस अवसर पर लैलूंगा विधायक विद्यावती सिंह सिदार ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार जनता की समस्याओं को दूर करने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा आम जनता की आवाज बनकर संघर्ष करती रहेगी और क्षेत्र के विकास एवं अधिकारों के लिए हर स्तर पर लड़ाई जारी रखेगी। कार्यक्रम को जिला कांग्रेस महामंत्री ठंडा राम बहरा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र शाह तथा आदिवासी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष दिलीप केरकेट्टा, ब्लॉक उपाध्यक्ष सतीश शुक्ला सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने भी संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि यदि जनसमस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो कांग्रेस पार्टी आने वाले दिनों में और उग्र आंदोलन करेगी। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष दुर्योधन यादव, सतीश शुक्ला, महामंत्री प्रमोद प्रधान, आलोक गोयल, शिव शंकर पैंकरा, शानू खान, जनपद सदस्य मनीराम कुजूर, पूर्णावती पैंकरा, कुसुम खलखो, विनय जायसवाल, सीताराम यादव, शिव शंकर प्रधान, शंकर सय सिदार, कंस राम प्रजा, जीवन पटेल, घासीराम पैंकरा, दशमती पैंकरा उजियार, पोथीसिंह, इंद्र साय टोप्पो, दसकेतन यादव, शिव शंकर पैंकरा, मोहन पटेल, सुनीता बड़ा, तेज सिंह दीवान, जूगलाल भगत, गुण निधि भोई, ललित राठीया, खगेश्वर मालाकार, अपरांश सिंहा, रोशन साहू, सम्राट महंत, विक्की वैष्णव, तेजश बंजारे, जगदीश सिदार, रोशन पटेलआदि के साथ सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी, युवा कांग्रेस कार्यकर्ता, पंचायत प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here