*प्रमोद अवस्थी मस्तूरी*
मस्तूरी।आज कृषि विभाग की जिला स्तरीय टीम द्वारा खाद बीज वितरण भण्डारण के औचक निरीक्षण के दौरान मल्हार – पचपेड़ी रोड में अनाधिकृत उर्वरक भंडारण के ऊपर छापामार कार्यवाही किया गया जिसमें NPK 200 बोरी, यूरिया 750 बोरी व सुपर फॉस्फेट 240 बोरी का नियम विरुद्ध अवैध रूप से भंडारण करना पाया गया। जिसे अनाधिकृत मानते हुए उर्वरक को जब्त करते हुए गोदाम को सील करने की कार्यवाही किया गया। साथ ही अग्रवाल खाद भंडार मल्हार के उर्वरक प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया गया विभिन्न प्रकार की विसंगतियां पाए जाने पर उर्वरकों के व्यवसाय को प्रतिबंधित कर समयावधि में जवाब मांगा गया साथ ही उर्वरकों के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला रायपुर भेजा गया। इसी प्रकार अधिकारियों द्वारा सेवा सहकारी समिति टिकारी मल्हार धुर्वाकारी का निरीक्षण किया गया जिसमें कमियां पाई गई कमियों के कारण उन्हें कारण बताओं नोटिस जारी किया गया। अधिकारी ने कहा किसानों को समय पर खाद बीज उपलब्ध हो इसलिए प्रतिदिन समिति खोलकर अधिक से अधिक किसानों को उनके मांग के अनुरूप एवं शासन द्वारा जारी दिशा निर्देश का पालन करते हुए किसानों के हित में कार्य करें उन्होंने बताया कि जिला कलेक्टर के आदेश अनुसार आगामी दिवस भी इसी प्रकार की कार्यवाही की जाएगी जांच टीम में सहायक संचालक अनिल शुक्ला, मस्तूरी के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी सह उर्वरक निरीक्षक ए के आहिरे, RAEO दिग्विजय सिंह क्षत्री, RAEO मनोज खांडेकर , कृषक मित्र व कोटवार उपस्थित रहे।


