Home छत्तीसगढ़ सुशासन तिहार: हर घर स्वच्छता की ओर बढ़ता कदम

सुशासन तिहार: हर घर स्वच्छता की ओर बढ़ता कदम

0

मुंगेली जिला से हरजीत भास्कर की रिपोर्ट

=ममता साहू को मिला स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत शौचालय स्वीकृति पत्र सफलता की कहानी

 

Ro.No - 13759/40

मुंगेली- सुशासन तिहार 2026 के तहत समाधान शिविर में आमजनों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के साथ ही हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित भी किया जा रहा है, जिससे शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अब सीधे जरूरतमंदों तक पहुंच रहा है। इसी कड़ी में ग्राम ठकुरीकापा में आयोजित समाधान शिविर में ममता साहू को स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत शौचालय निर्माण हेतु स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। ममता साहू ने शौचालय निर्माण के लिए आवेदन प्रस्तुत किया था। आवेदन प्राप्त होने के बाद संबंधित विभाग द्वारा दस्तावेजों का परीक्षण कर पात्रता सुनिश्चित की गई और उन्हें समाधान शिविर में ही शौचालय स्वीकृति पत्र देकर लाभान्वित किया गया।

स्वीकृति पत्र प्राप्त होने पर ममता साहू ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि अब उनके घर में भी शौचालय निर्माण हो सकेगा, जिससे परिवार को सुविधा और स्वच्छ वातावरण मिलेगा। उन्होंने शासन एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो रहा है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप एवं कलेक्टर कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में समाधान शिविरों के माध्यम से जिले के पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ तत्काल उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे लोगों में शासन के प्रति विश्वास और संतोष का भाव मजबूत हो रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here